काम की खबर : अब EMI पर करिये दक्षिण भारत की सैर, रेलवे आपके लिए लाया यह प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज. अगर आप राहुल सांकृत्यायन के ” घुमक्कड़ों अथातो जिज्ञासा ” से प्रभावित है और आप का मन भी नई जगह को एक्स्प्लोर करने का मन कर रहा है तो ये खबर आपके लिए है. उत्तर मध्य रेलवे दक्षिण भारत घूमने का शानदार पैकेज दे रहा है. खास बात यह है की हजार रुपये देकर हम इसका लाभ ले सकते हैं क्योंकि रेलवे की ओर से EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. दक्षिण भारत में आपको सुंदर वादियां, समुद्र का किनारा, जंगल और खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर घूमने को मिलेगा.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन इस बार दक्षिण भारत की सैर करवाएगी. ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर भी आगमन होगा. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम हिमांशु बडौनी के अनुसार इस बार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन ऋषिकेश स्टेशन से दस जुलाई की रात 12:05 बजे चलेगी.

10 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए दोपहर 1:51-2:01 बजे ट्रेन प्रयागराज आएगी. स्लीपर क्लास का किराया 20,870 रुपये रहेगा. यह ट्रेन दक्षिण भारत में मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग, तिरुपति बाला जी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी का भ्रमण करवाएगी. 10 जुलाई से शुरू होगी दस दिवसीय यात्रा से लेकर 20 जुलाई तक की है.

EMI पर मिलेगी टिकट
यात्री 1,022 रुपये प्रतिमाह ईएमआई पर भी टिकट प्राप्त कर सकते है. IRCTC पोर्टल पर एवं सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. यात्रा किराये में ही नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन एवं नॉन एसी होटलों में ठहरने एवं स्थानीय ट्रांसपोर्ट भी शामिल किया गया है. एसी टू के यात्रियों के लिए एसी रूम एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है. इसकी बुकिंग IRCTC की वेबसाइट एवं प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित IRCTC के कार्यालय से कराई जा सकती है.

Tags: Indian railway, Local18, Prayagraj News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें