Famous food : बाराबंकी में फेमस है राज का डोसा, स्वाद ऐसा की हर कोई है इनका दीवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. वैसे तो अच्छा नाश्ता हम सभी की जिंदगी का वो हिस्सा है जो अगर सही न मिले तो पूरा दिन ही खराब जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि दिन की शुरुआत में शरीर को एनर्जी देने वाला नाश्ता ही हमारी डेली लाइफ में अहम रोल निभाता है. इसलिये नाश्ता हमेशा हैवी करना चाहिए. हालांकि ज्यादातर लोग नाश्ते के हेल्दी होने के साथ-साथ इसके टेस्टी होने की डिमांड करते हैं. ऐसे में बाराबंकी के राज फास्ट फूड का स्पेशल डोसाबेस्ट ऑपशन है और तो और ग्राहकों का भी यही कहना है कि इनका डोसा काफी टेस्टी और लाजवाब है.

हम बात कर रहे बाराबंकी जिले के छाया चौराहे के पास राज फास्ट फूड का स्टाल लगता है. इनका डोसा इतनामशहूर हैं कि इसका मजा लेने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं. पिछले 15 सालों से इनका डोसा और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद है. यहां आपको डोसातीन तरह के मिलते हैं. स्पेशल डोसा मसाला, डोसा पनीर जिसे खाने वालों की जमकर भीड़ लगती है.

हाथ से तैयार मसाले बढ़ाते हैं इसका स्वाद
वहीं दुकानदार ने बताया कि वह अपने यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं. उनके यहां दूर दूर से लोग डोसे का मजा लेने आते हैं. जो डोसा हम बनाते इसमें हम चावल, चने की दाल, मूंगफली का दाना और कई चीजें डालते हैं. हम अपना खुद का मसाला कूट पीस कर डालते हैं और शुद्ध तेल का यूज करते है. जिससे लोगों को मेरा डोसा काफी पसंद है इसलिए लोग खाने आते है.

स्‍वाद के दीवाने है लोग
राज फास्ट फूड कीसबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको डोसा में स्वादों की वैरायटी मिलती है. यहां का स्पेशल डोसा काफी स्वादिष्ट होता है. यहां आये ग्राहकों ने बताया कि इनका स्पेशल डोसे का जो स्वाद है वो काफी अलग है. इनका जो डोसा है औरो से बड़ा है और टेस्ट भी अलग है औऱ काफी चटपटा रहता है. जिससे खाने का मजा दुगना हो जाता है और रेट भी कम है. हम करीब 3 सालों से इनका डोसा खाते आ रहे हैं.

Tags: Barabanki News, Food 18, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें