Gopalganj Crime News : स्मैक के काले धंधे में रंगेहाथ पकड़ी गई दो महिलाएं, 3.43 लाख कैश व स्मैक बरामद


गोविंद कुमार/गोपालगंज. गोपालगंज में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के हजियापुर से नारायणी दल और क्यूआरटी ने छापेमारी कर स्मैक (मादक पदार्थ) के काले धंधे में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के पास से 3 लाख 43 हजार 560 रुपए कैश और 28 ग्राम स्मैक के साथ तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार दोनों महिलाओं की पहचान हजियापुर वार्ड 28 निवासी अमरेंद्र सिंह की पत्नी 53 वर्षीय सबिता देवी और केशव प्रसाद की पत्नी 36 वर्षीय विनीता देवी शामिल हैं.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हजियापुर लंबे समय से स्मैक का गोरखधंधा चलने की सूचना पुलिस को मिली थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद नारायणी दल और क्यूआरटी ने छापेमारी कर कर दो महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी के दौरान 28 ग्राम स्मैक और कैश बरामद किया गया. वहीं, अन्य मादक पदार्थ को धंधेबाजों ने छत की पानी की टंकी में डाल दिया था. पुलिस ने पानी की टंकी से भी मादक पदार्थ और स्मैक तौलने वाली इलेक्ट्रिक मशीन को बरामद किया. गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

परिवार के सहयोग से कर रही थी नशे में काला कारोबार
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों महिला सालों से नशे का काला कारोबार करती थी. नशे के इस काले कारोबार में परिवार के कौन-कौन सदस्य शामिल हैं, पुलिस इनकी भी जांच कर रही है. जांच के दौरान इस काला धंधा में जितने लोग शामिल पाए जाएंगे, उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस की छापेमारी में महिलाओं के घर से स्मैक बरामद हुआ. स्मैक के साथ तीन लाख 43 हजार 560 रुपए नगद पुलिस ने जब्त किया है. एसपी ने बताया कि स्मैक की बिक्री कर रखे गए पैसों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान बरामद किया. जब्त स्मैक की कीमत लाखों रुपए बतायी जा रही है.

महिला की अकूत संपत्ति की इओयू करेगी जांच
स्मैक के काले धंधे से महिला धंधेबाजों ने अकूत संपत्ति बनायी है. पुलिस की छापेमारी और जांच में पता चला है कि इन महिला धंधेबाजों द्वारा स्मैक का प्रति माह लाखों का धंधा किया जाता था. इनका रैकेट दूसरे राज्यों से भी जुड़ा हुआ है. पुलिस बैकवर्ड और फरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More