Street Food in Godda : गोड्डा में यहां की घुघनी-मूढ़ी नाश्ता है खास, दूर-दूर तक है स्वाद की चर्चा


आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा के महागामा गंगासागर ECL मोड़ स्थित नाश्ता दुकान जिलेभर में मशहूर है. इस नाश्ता दुकान में रोजाना 1000 से 1500 ग्राहक घुघनी-मूढ़ी खाने के लिए आते हैं. इस दुकान की घुघनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इस दुकान में मिलने वाले समोसा के साथ भी चटनी नहीं बल्कि चना का छोला यानी की घुघनी खाना पसंद करते है.

इस रास्ते से जाने वाले बच्चे व ईसीएल कर्मी इस दुकान में नाश्ता जरूर करते हैं. वहीं सुबह व शाम दुकान पर नाश्ता करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रहती है.

8 रुपए पीस मिलता है समोसा
वहीं दुकान के के संचालक शिवम कुमार ने बताया कि रोजाना हजारों ग्राहक यहां नाश्ता करने के लिए आते हैं. जिन्हें संभालने के लिए 4 स्टाफ रखा गया है. रोज हजारों पीस समोसा की बिक्री होती है. लोग समोसा में चटनी के बजाय घूघनी खाना पसंद करते हैं. जोकि 8 रुपए पिस बिकता है. वहीं नाश्ता 15 रुपए और 20 रुपए के दिए जाते है. रोजाना 7000 से 8000 रुपए की बिक्री हो जाती है. नाश्ता और समोसा के अलावा दुकान पर आलू चॉप, प्याज पकोड़ा, लोंगिया, टिकरी इत्यादि भी बिकती है.

40 KG चने की हो जाती है खपत
कारीगर रवि शाह ने बताया कि यहां रोजाना करीब 40 केजी चने की घुघनी की खपत है. जिसे पूरी तरह से घर के मसालों में तलकर बनाया जाता है. घुघनी की ग्रेवी काफी स्वादिष्ट होती है. इस वजह से लोग घुघनी काफी पसंद करते हैं. लोग घर के लिए घुघनी पैक कराकर भी ले जाते हैं.

Tags: Food 18, Godda news, Jharkhand news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More