Adipurush देख भड़के लोग, तुरंत मेकर्स ने र‍िलीज क‍िया नया पोस्‍टर, आ रही है फिल्‍म Luv You Shankar

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. जहां फिल्म में प्रभास-कृति की एक्टिंग की तारीफ हो रही है तो वहीं वीएफएक्स और फिल्म में बजरंगबली के डायलॉग पर बवाल मचा हुआ है. आदिपुरुष को लेकर मचे बवाल के बीच एनिमेशन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म ‘लव यू शंकर’ 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. जिसे आप अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर सकेंगे. फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में कुछ कारणों से इसकी रिलीज डेट आगे खिसका कर 22 सितंबर कर दी गई.

फिल्म की स्टार कास्ट में मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपड़े , तनीषा मुखर्जी शामिल हैं. वहीं फिल्म के निर्माण का काम सुनीता देसाई ने अज्ञात के बैनर तले किया है. तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव यू शंकर’ का पोस्टर साझा कर चुके हैं.

दरअसल, यह कहानी एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है.” फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रेयस तलपड़े कहते हैं, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है. कहानी लंदन से बनारस आने वाले एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है और वहीं से मेरी कहानी शुरू होती है. इसमें काफी ड्रामा, हंसी, इमोशन और बाकी कई चीजें हैं”.

निर्देशक राजीव एस. रुइया “लव यू शंकर” को लेकर बेहद खुश हैं. बता दें कि राजीव, “माई फ्रेंड गणेशा” के साथ अपने निर्देशन की सफलता के लिए जाने जाते हैं. प्रसिद्ध अभिनेताओं श्रेयस तलपड़े, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, मान गांधी, अभिमन्यु सिंह, पत्रिक जैन, हेमंत पांडे और इलाक्षी गुप्ता के द्वारा अभिनीत यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को लुभाने का वादा करती है.

सहायक निर्माता और संगीत निर्देशक के रूप में वरदान सिंह के साथ, फिल्म में एक सम्मोहित कर देने वाला साउंडट्रैक है जो कहानी में दर्शकों की भावनाओं को गहराई से जोड़ता है. “लव यू शंकर” चार भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज़ होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में दर्शकों की भारी डिमांड को पूरा करेगी.

Tags: Bollywood, Entertainment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें