योगी सरकार ने अमेठी के सूरज को किया सम्मानित, मुसीबतों को झेल इंटर में हासिल किया 6वां स्थान

आदित्य कृष्ण/अमेठी. संसाधनों के अभाव में भी परेशानियों को मात देकर एक छात्र ने अपने भविष्य संवार कर ना सिर्फ अपने परिवार की इज्जत और मान सम्मान को बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश में परचम लहराया है. आज हर कोई अमेठी के रहने वाले छात्र सूरज सरोज की तारीफ करते नहीं थक रहा है. सूरज उन्ही 21 मेधावी में शामिल हैं, जिनको योगी सरकार ने अपने खजाने से उनकी मेहनत का फल उन्हें भेजा है.

हाल ही में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश सरकार ने अलग-अलग जिलों के मेधावीयों के लिए सम्मान राशि भेजने के साथ उनके लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल भेजा है. अमेठी में भी प्रदेश स्तर के छ: और जनपद स्तर के 15 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. हम सूरज सरोज की कहानी आपको इसलिए बता रहे हैं की सूरत सरोज ने परेशानियों और मुसीबतों मेंभी हार नहीं मानी संसाधनों के अभाव में भी सूरज ने अपना परचम लहराते हुए इतिहास गढ़ा और उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल की.

लालटेन की रोशनी में बैठकर करता था पढ़ाई

सूरज के पिता ट्रक चालक हैं और सूरज के घर की स्थिति काफी खराब है. बिना बिजली के सूरज ने लालटेन और दीए की रोशनी में पढ़ाई कर अपना परचम लहरा दिया. मेधावी के सम्मान समारोह की सूची में सूरज का नाम भी आया और सूरज को प्रदेश सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए, टेबलेट और मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

वैज्ञानिक बन करना चाहते हैं देश की सेवा

सूरज ने बताया कि वह जिस सफलता की राह पर पहुंचे हैं उसमें उनका अकेले का योगदान नहीं है. बल्कि उनके परिजनों के साथ उनके अध्यापकों का भी पूरा योगदान है. वह जितनी मेहनत खुद करते थे उससे कहीं ज्यादा मेहनत उनके परिवार के लोग और उनके अध्यापक उनके साथ करते थे. सूरज ने बताया कि वे इंटर की पढ़ाई के बाद वैज्ञानिक बन देश की सेवा करना चाहते हैं और इसके पहले वे रोजगार से अपनी पढ़ाई का खर्चा और परिवार का खर्चा खुद उठाना चाहते हैं.

घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब 

सूरज के पिता राकेश सरोज का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. हम उतनी मदद सूरज की नहीं कर पाते थे. लेकिन उसके बाद भी सूरज ने हार नहीं मानी और लगातार यह बढ़ते चले गए और आज सूरज की सफलता में हमें बहुत ज्यादा खुशी है और हम अपने स्तर से जितना सहयोग हो पाएगा सूरज का करेंगे और इनकी पढ़ाई में कोई भी बाधा नहीं आएगी.

Tags: Amethi news, Local18, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More