
कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. सरकार कुटीर उद्योग लगाने को लेकर काफी संजीदा है, सरकार जनता से अधिक से अधिक कुटीर उद्योग लगाने के लिए अपील भी करती है और इसके लिए उद्योग लगाने वाले लोगों को सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है. साथ ही छोटे दुकानदारों के लिए भी कई प्रकार की लोनिंग योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है. कोरोना काल के बाद लोग बाहर से घर आ गए और जीवकोपार्जन के लिए कोई छोटा दुकान तो कोई अपना कुटीर उद्योग डाल लिया. अभी लोग संभलने की कोशिश ही कर रहे थे की लो वोल्टेज ने उनकी समस्याओं को कई गुना बढ़ा दिया है.
आज कल भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रह रहा है. जिससे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखा और एसी का सहारा ले रहे हैं. नतीजन ट्रांसफॉर्मर पर लोड ज्यादा पड़ने की वजह से वोल्टेज लो हो जाता है. जिसका सीधा असर छोटे दुकानदारों और कुटीर उद्योग कर रहें लोगों पर पड़ रहा है. दूध, दही, आइसक्रीम, रेस्टुरेंट, इलेक्ट्रीशियन, कोलड्रिंक आदि का व्यवसाय करने वाले व्यवसाई पूरी तरह से बरबाद हो गए हैं लोगों की जमा पूजी भी चली जा रही है. जिससे वो दुकान बन्द करने पर मजबूर हो गए हैं.
लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
किराना स्टोर चलाने वाले राजेश पाण्डेय ने बताया कि लो वोल्टेज की वजह से उनका दूध दही, आइसक्रीम, कोलड्रिंक आदि सभी खराब हो गए हैं जिससे उनका दुकान बन्द होने के कगार पर आ गया है. इलेक्ट्रीशियन धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की वजह से वो बिगड़े सामानों को न तो बना पा रहे हैं और न ही उसका टेस्ट भी कर पा रहे हैं जिससे ग्राहक पर उनके पास आ ही नहीं रहे हैं, और उनका भी दुकान बन्द होने के कगार पर आ गया है.
समस्या का नहीं हो रहा समाधान
एसई बिजली विभाग इं एस.के. आर्या ने बताया कि लोड अधिक होने की वजह से लो वोल्टेज की समस्या लोगों को आ रही है. इसके लिए ट्रांसमिशन विभाग को निर्देशित कर ट्रांसफॉर्मर की कैपेसिटी को बढ़ावा जाएगा.
.
Tags: Basti news, Local18, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:21 IST






