कांग्रेस और बसपा विधायकों ने एक साथ लगाए जमकर ठुमके, डांस का वीडियो हो रहा वायरल


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. चंद्रपुर और जैजैपुर विधायकों का अनोखा अंदाज देखने को मिला. जी हां हम बात कर रहे हैं चंद्रपुर के कांग्रेस विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामकुमार यादव और जैजैपुर विधानसभा के बसपा विधायक केशव प्रसाद चंद्रा की. दोनों एक कार्यक्रम में एक साथ डांस करते नजर आए, इससे महफिल में चार चांद लग गए. दोनों नेताओं के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

दरअसल, दोनों विधायक अपने कार्यकर्ताओं सहित डभरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पत्रिका दयाल सोनी के पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे हुए थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं के आग्रह पर दोनों विधायकों ने महफिल में रंग जमाते हुए खूब ठुमके लगाए. हिंदी और छत्तीसगढ़ी गानों में उनके नृत्य ने सबका मन मोह लिया. उनके साथ परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भी खूब डांस किया.

दोनों विधायकों का डांस करना चर्चा का विषय

राजनीतिक तौर पर दोनों विधायक प्रतिद्वंदी हैं. पारिवारिक आयोजन में दोनों विधायकों का इस तरह से मस्ती करना और नृत्य करना चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी समारोह में अपने विधायक का डांस देखकर जनता भी अपने आप को नहीं रोक पाई और विधायक के साथ जनता भी डांस करने लगी. जिसको देखकर वहां का माहौल और भी खुशनुमा हो गया. विधायकों ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी गानों पर घंटों डांस किया. जिसके बाद दोनों विधायकों की खूब तारीफ हुई.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 16:33 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More