AIIMS दिल्‍ली में बनाई गई नर्सिंग सेल, ऐसे मिलेगा फायदा, ये होगा इस सेल का काम

नई दिल्‍ली. ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में पहली बार नर्सिंग सेल का गठन किया गया है. यह सेल अस्‍पताल में काम करने वाली नर्सेज कम्‍यूनिटी के लिए वन स्‍टॉप सॉल्‍यूशन हब का काम करेगी. इसे लेकर हाल ही में एम्‍स निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है.

एम्‍स नर्सेज यूनियन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि इस सेल को एम्‍स नर्सिंग कैडर के मामलों में कॉर्डिनेशन के लिए बनाया गया है. हाल ही में 10 जून को एम्‍स निदेशक के साथ हुई बैठक में नर्सेज यूनियन की ओर से यह प्रस्‍ताव रखा गया था जिसे तत्‍काल प्रभाव से मान लिया गया.

एम्‍स नर्सेज यूनियन के अध्‍यक्ष डॉ. हरीश काजला ने बताया क‍ि नर्सिंग सेल चालू होने से अस्‍पताल में नर्सिंग समुदाय के सभी मामलों को चैनलाइज करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही यह सेल किसी भी मामले के समाधान के लिए वन स्‍टॉप सॉल्‍यूशन हब के रूप में काम करके नर्सों को मदद करेगी.

बता दें क‍ि मई में एम्‍स नर्सेज यूनियन ने एम्‍स निदेशक को पत्र भेजकर नर्सिंग सेल बनाने से लेकर कुछ अन्‍य मांगें रखी थीं. जिनमें एम्‍स में काम कर रहीं नर्सेज के लिए ब्रिज कोर्स शुरू करने की भी मांग की थी. ताक‍ि वे अपने नर्सिंग डिप्‍लोमा को नर्सिंग डिग्री में बदल सकें.

Tags: AIIMS, Aiims delhi, AIIMS director

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More