
विशाल भटनागर/मेरठः वैवाहिक सीजन के लिए सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने की सोच रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 16 जून (शुक्रवार) को मेरठ सर्राफा बाजार खुलने के बाद सोने में 500 रुपये और चांदी में 1200 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. आज 24 कैरेट सोने के आभूषण की खरीदारी के लिए प्रति 10 ग्राम 61,000 रुपये चुकाने होंगे. जबकि 15 जून को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 61,500 रुपये थी. इससे पहले 14 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 61,900 रुपये थी.
वहीं, मेरठ सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,916 रुपये है. जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 56,375 रुपये थी. 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 459 रुपये की कमी दर्ज हुई है. वहीं, शुक्रवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 45,750 रुपये और 14 कैरेट 35,583 रुपये चल रहा है.
चांदी में आई 1200 रुपये की गिरावट
मेरठ सर्राफा बाजार में 16 जून को चांदी के रेट में भी 1200 रुपये की गिरावट हुई है. अब लोग 73, 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं. जबकि गुरुवार को चांदी का रेट 74,600 रुपये प्रति किलो था. इससे पहले 14 जून चांदी 75,500 रुपये प्रति किलो बिकी थी. मेरठ सर्राफा बाजार के व्यापारियों के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में अभी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. यह खरीदारी का अच्छा मौका है.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold price, Gold price in UP, Local18
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 13:19 IST






