
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ हमेशा अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहीं. अपने डार्क पास्ट से लेकर अपने लिंकअप तक के लिए वह हमेशा सुर्खियों में रहीं. तीन शादी कर चुके संजय दत्त की पहली पत्नी के बारे में आप जानते हैं? बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया. संजय दत्त के साथ गठबंधन हुआ और फिर 2 साल बाद जिंदगी में दोहरा दर्द मिला. दर्द को सहन न कर पाईं और 32 साल की उम्र में एक छोटी सी बच्ची को छोड़कर दुनिया से चली गईं.
ऋचा शर्मा ने अपने प्यार के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दिया. लेकिन प्यार में छलावा होगा, ये उन्होंने सोचा नहीं थी. फिल्मों में काम करने के दौरा संजय दत्त से प्यार हुआ और फिर शादी का फैसला कर लिया. शादी हुई, बेटी त्रिशाला हुई. सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर जैसे समय का पहिया घूमा और दोनों की खुशियां कहीं खो गई. क्या हुआ था दोनों की जिंदगी में, क्यों दोनों ने तलाक लिया और कैसे 32 साल की उम्र में ऋचा ने दुनिया छोड़ दी. आपको बताते हैं…
‘आग ही आग’ के दौरान धड़के थे दोनों के दिल
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा, देव आनंद साहब की बहुत बड़ी फैन थीं. एक बार जब देव आनंद न्यूयॉर्क गए थे, तब उन्होंने उनसे मुलाकात की थी और फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी. तब वह छोटी थीं. देव साहब ने तब उनसे वादा किया था कि कोई अच्छी फिल्म मिली तो वह उन्हें जरूर भारत बुला लूंगा. कुछ सालों के बाद उन्हें देव साहब के साथ ‘हम नौजवान’ में काम करने का मौका मिला. इसके बाद वह ‘अनुभव’, ‘इंसाफ की आवाज’, ‘सड़क’ छाप जैसी फिल्मों में नजर आईं. ऋचा शर्मा की आखिरी फिल्म ‘आग ही आग’ थी, जो साल 1987 में आई थी. इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई थी.
शादी के 2 साल बाद टूटा पहाड़
सेट पर मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोस्ती प्यार में. फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग के दौरान संजय ने उन्हें प्रपोज कर दिया था. ऋचा भी उन्हें पसंद करती थीं, तो उन्होंने रिश्ते के लिए हां कह दिया. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और घर ही संभालने लगीं. दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे थे, घर में नन्ही परी त्रिशाला काभी जन्म हो चुका था, लेकिन 2 साल बाद ऋचा को ब्रेन कैंसर हो गया.
पति के अफेयर की लगी खबर तो न्यूयॉर्क से भारत आ गईं थीं ऋचा
ऋचा के ब्रेन ट्यूमर होने के बाद संजय उन्हें न्यूयॉर्क इलाज के लिए लेकर गए. इलाज शुरू हुआ, कई सर्जरी भी हुईं. ये वहीं दौर था, जब एक्टर एक के बाएक फिल्मों में नजर आ रहे थे. मेकर्स को डेट्स दी थीं, इसलिए भारत-न्यूयॉर्क आना जाना लगा रहता था. ऋचा गंभीर बीमारी से गुजर रही थीं कि तभी खबरें आने लगी कि माधुरी और संजय दत्त के बीच कुछ चल रहा है. गंभीर बीमारी में पति के अफेयर की खबर से वह टूट गईं और न्यूयॉर्क से भारत आ गईं.
बेटी के लिए जीना चाहती थीं, लेकिन 32 साल की उम्र में हो गया निधन
भारत लौटी तो संजय का उनके लिए व्यवहार बदला-बदला सा लगा. उन्हें लगा कि संजय इग्नोर कर रहे हैं. ये बात उन्हें बहुत खटकी और उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया. तलाक लेने के बाद वह वापस न्यूयॉर्क लौट आईं. पति के प्यार को वह हार गई थीं, लेकिन बेटी के लिए जीना चाहती थीं. न्यूयॉर्क वापस लौटी तो कुछ समय बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया. 32 साल की उम्र उनका निधन हो गया था. उनकी बेटी त्रिशाला को उनकी नाना-नानी ने ही पाला और बड़ा किया.
ऋचा को आखिरी बार नहीं देख सके थे संजय
ऋचा के जीवन से जाते ही संजय का जीवन जैसे मुश्किलों से भर गया था और उन्हें 1993 में बम ब्लास्ट के मामले में जेल हो गई. 10 दिसंबर साल 1996 में उनका निधन हो गया. संजय दत्त आखिरी बार उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी किस्मत में ये नहीं था, क्योंकि जेल से उन्हें न्यूयॉर्क जाने की इजाजत नहीं मिली. त्रिशाला अब बड़ी हो गई हैं, वो कई बार कह चुकी हैं कि उनके पास आज सबकुछ नहीं है, लेकिन मेरी मां की कमी कोई दूसरी औरत पूरी नहीं कर सकती.
.
Tags: Madhuri dixit, Sanjay dutt
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 14:08 IST






