शराबी पिता ने की हदें पार, मां की गोद से छीनकर लाया दुधमुंहा बेटा, रात में रोने पर पटक-पटककर उतरा मौत के घाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रात में बच्चे के रोने पर डेढ़ माह के मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला
मासूम को गुरुवार सुबह ही मां की गोद से छीनकर घर लाया था आरोपी पिता

कौशांबी. यूपी के कौशांबी जिले में एक शराबी पिता की क्रूरता का बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. रात में बच्चे के रोने पर उसने अपने डेढ़ माह के मासूम को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. सुबह घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव की है.

एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि केसारी गांव में एक पिता ने अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी. इस संबंध में मृतक बच्चे की मां मुस्कान कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी पति रवि कुमार मौर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक केसारी गांव का रहने वाला रवि कुमार मौर्य गांव के ही मुस्कान कुशवाहा से प्रेम विवाह किया था. डेढ़ महीने पहले मुस्कान कुशवाहा ने एक बच्चे को जन्म दिया. उसका पति रवि कुमार शराब का आदि है. वह आये दिन पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था. पति से तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. गुरुवार की शाम रवि कुमार मौर्य पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा था. जब उसकी पत्नी नहीं आई तो वह डेढ़ माह के बच्चे प्रियांशु को उसके गोद से छीनकर घर चला आया. रात करीब 10:30 बजे बच्चे के रोने की वजह से उसने जमीन पर पटक-पटक कर उसे मारा डाला और मौके से फरार हो गया. सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां घर पहुंची. वह अपने कलेजे के टुकड़े का लहूलुहान शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी.

Tags: Kaushambi crime news, Kaushambi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें