
तारा ठाकुर/पंचकूला.योग हमारी सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है. योग करने से फिट रहने के साथ-साथ हम कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं. योग हमारे शरीर के साथ हमारे मन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है. इसीलिए योग का हमारे जीवन में विशेष महत्व है. हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है. इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. योग दिवस के उपलक्ष्य पर हरियाणा में 2000 योग यात्राएं निकाली जाएंगी. योग यात्राओं में खास बात ये रहेगी कि इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल होंगे .
इस साल योग दिवस का थीम वसुधैव कुटुम्बकम है. जिसका मतलब है पूरा विश्व , एक परिवार है. योग दिवस के उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में 100 शहरी और 100 ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार यात्राएं निकाली जा रही हैं. पहली बार रेलवे, पोस्ट ऑफिस व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के कर्मचारियों के अलावा सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवान भी योग प्रशिक्षण लेंगे. हर स्तर के लोगों को योग प्रशिक्षण किया जा रहा है. विद्यार्थियों का प्रशिक्षण और पीटीआई एवं डीपीआई की 27 से 29 मई तक आयोजित की जा चुकी है. जिसमें 10 लाख बच्चों ने भाग लिया था. वहीं अब ज़िला स्तर के अतिरिक्त खण्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. सभी अधिकारियों का प्रशिक्षण 16 से 19 जून की मध्य दिया जाएगा .
पाठ्यक्रम में योग हुआ अनिवार्य
हरियाणा देश का पहला राज्य हैं, जहां पहली से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में योग की शिक्षा अनिवार्य की गई है. इस बार विद्यार्थियों की योग की परीक्षा भी होगी. योग को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का भाग बनाया गया है. पूरे हरियाणा में योग को लेकर 1100 व्यायामशाला बनाई गई हैं. आयुष योग सहायकों की नियुक्ति हो गई है. पीजीआई के साथ मिलकर योग केंद्र डॉक्टरों व नर्सों के लिए खोला जाएगा. पीजीआई के साथ मिलकर तीन रिसर्च हुआ है जिसमे दो रिसर्च पेपर जर्नल में पब्लिश हो चुके हैं.
अंबाला की जेल के कैदियों पर पीजीआई कर रहा रिसर्च
आईटीबीपी के जो जवान अधिक ऊंचाई पर काम करते हैं, उनके फेफड़े अक्सर खराब हो जाते हैं. उनकी स्वसन प्रणाली प्रभावित हो जाती है. इसको लेकर न केवल रिसर्च शुरू किया गया है बल्कि 65 जवानों को योग में पारंगत किया गया है, जिससे उनके फेफड़े ठीक रहें. सीआरपीएफ व सेना के परिवारों तथा जेल में कैदियों को योग प्रशिक्षित करके रोज़गार प्राप्त करने में सहायक की जा रही है. अंबाला की जेल के कैदियों पर पीजीआई चंडीगढ़ व हरियाणा योग आयोग रिसर्च पेपर भी तैयार कर रहा है.
.
Tags: Haryana news, Health News, Local18, Panchkula S07a002, Yoga
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 13:20 IST






