बर्थडे बॉय है ये भोला-भाला लड़का, बॉलीवुड का बड़ा स्टार, धर्मेंद्र भी नहीं तोड़ पाए इनका रिकॉर्ड, पहचाना क्या?


नई दिल्ली. आप बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करते हैं? अगर हां तो फिल्मी कलाकार भी आपको जरूर भाते होंगे. फिल्मों के साथ आप उनकी पसर्नल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते होंगे और पसर्नल लाइफ के साथ उनके बचपन की भी यादों को आप देखना पसंद करते होंगे. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनकी बचपन की तस्वीर अगर आपने देख ली, तो कहेंगे. अरे भैया ये है कौन? और जैसे ही उस तस्वीर का सच आपने सामने आता तो हैरानी के सिवाय कुछ और बचता नहीं है. आज आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं.

एक सुपरस्टार जो आज 73 साल का पूरा हो गया है. इस तस्वीर में नजर आ रहा भोल-भाला लड़का बॉलीवुड का बड़ा स्टार है. इस सुपरस्टार बच्चे के नैन-नक्श पर गौर करिए और जरा, पहचानने की कोशिश करिए आखिर ये है कौन…

73 साल का हो गया ये भोला-भाला बच्चा
भोला-भाला सा ये बच्चा आज बर्थडे बॉय है. आज 73 साल का हो गया. इस बच्चे ने बड़े होकर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं. क्या आप पहचान पाए ये बच्चा कौन है. यदि नहीं तो आपको एक हिंट देते हैं. कोलकाता में जन्मा ये सितारा अपने डांस के लिए जाना जाता है. पहचान लिया आपने अगर नहीं तो चलिए राज खोल देते हैं, ये हैं मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें दुनिया डिस्को डांसर के नाम से जानती है.

नक्सली से एक्टर बना ये सुपरस्टार
मिथुन ने अपने अलग अंदाज से फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई थी और उन्हें आम लोगों का कलाकार कहा जाता था. आपको जानकार हैरानी हो गई भी पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथुन नक्सली बन गए थे, लेकिन उनके भाई की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद वे फिर परिवार के पास लौट आए थे और एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया.

‘डिस्को डांसर’ ने रातों-रात बना दिया सुपरस्टार
मिथुन ने बॉलीवुड में काफी समय तक स्ट्रगल किया. लेकिन देखते ही देखते मिथुन सुपरहिट हो गए. उन्होंने बैक-टू-बैक कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो हिट साबित हुईं. उन्होंने ‘डिस्को डांसर’ फिल्म से सफलता मिली. इस एक फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और उसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई. देखते ही देखते मिथुन सुपरहिट हो गए और बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया.

हिंदी बल्कि अन्य भाषाओं में भी किया है काम
मिथुन चक्रवर्ती ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर लोगों का दिल जीता. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने सुरक्षा, साहस, वारदात, बॉक्सर, प्यारी बहना, प्रेम प्रतिज्ञा, मुजरिम और अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया. आज मिथुन अपने काम से सभी के दिलों में बसे हैं.

धर्मेंद्र से इस मामले में आगे हैं मिथुन दा
मिथुन ने 350 फिल्मों में काम किया है. उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई सुपरस्टार नहीं तोड़ पाया है. धर्मेंद्र का नाम इसके बाद सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले स्टार में आता है है. उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया है.

Tags: Mithun Chakraborty

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More