
JEE Advanced 2023 Result Date: आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए आपने भी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी है और अब इसके नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना लेकर आए हैं. गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी की ओर से कराया गया था. परीक्षा देश भर में 4 जून 2023 को 2 शिफ्ट में हुई थी.
वहीं इसकी रिस्पॉन्स शिट 9 जून को जारी कर दी गई थी. तो आंसर की 11 जून को रिलीज़ की गई थी. इसके बाद अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिज़ल्ट 18 जून को रिलीज किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के मार्क्स अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगे.
JEE Advanced 2023 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध कराए गए JEE Advanced 2023 Result के लिंक पर क्लिक करना होगा. अब उम्मीदवारों से लॉग इन डिटेल मांगी जाएगी. यह दर्ज करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा. आप चाहें तो रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
SBI Recruitment 2023: एसबीआई में बिना परीक्षा बन सकते हैं अधिकारी, 60,000 तक मिलेगी सैलरी, यहां भरें फॉर्म
College Education: अब 4 साल में मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, 105 यूनिवर्सिटी ने बदला सिलेबस
.
Tags: Education, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 10:44 IST






