Sarkari Naukri: 12वीं पास कर ली है, तो फॉरेस्ट गार्ड के 2138 पदों के लिए भरें फॉर्म, निकल ना जाए हाथ से मौका


Sarkari Naukri, Maharashtra Forest Guard Recruitment 2023: अगर आपने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए वन विभाग में सुनहरा अवसर है. महाराष्ट्र वन विभाग से ओर से फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियां निकाली गई हैं. जिसके तहत कुल 2138 पद भरे जा रहे हैं. पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. ऐसे में आप भी भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां दी जा रही सारी जानकारी देख लें और समय रहते अपना आवेदन जमा करा लें.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद आवेदन किया जा सकेगा. इसके लिए 29 जून तक का समय दिया गया है. भर्ती के लिए योग्यता आयु सीमा की जानकारी आप यहां चेक कर सकते हैं.

योग्यता
ध्यान दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क
वहीं फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा. जहां अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये निर्धारित है. भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-
SBI Recruitment 2023: एसबीआई में बिना परीक्षा बन सकते हैं अधिकारी, 60,000 तक मिलेगी सैलरी, यहां भरें फॉर्म
College Education: अब 4 साल में मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, 105 यूनिवर्सिटी ने बदला सिलेबस

Tags: Government jobs, Job

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More