गुरु चांडाल राजयोग से 5 राशियों को नुकसान, शिक्षा, धन और चरित्र पर दिखेगा बुरा असर

हाइलाइट्स

22 अप्रैल को गुरु ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया है.
30 अक्टूबर को राहु वृषभ राशि में गोचर करेगा.

Guru Chandal Yoga Formed : वैदिक ज्योतिष के अनुसार देव गुरु बृहस्पति और पापी ग्रह राहु की युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है. जिसकी वजह से जीवन में अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. राहु पहले मेष राशि में विराजमान थे जिसके बाद 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से गुरु चांडाल योग का निर्माण हो गया. जो 30 अक्टूबर 2023 तक राहु के वृषभ राशि में गोचर करने के साथ ही समाप्त हो जाएगा. गुरु चांडाल योग को एक अशुभ योग माना जाता है. जिसका असर मनुष्य की शिक्षा, चरित्र और धन पर देखने को मिलता है. इस अशुभ योग का नकारात्मक प्रभाव 5 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. इसके बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मेष राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी राशि मेष है तो गुरु चांडाल योग आपके लिए कई तरह की समस्याएं लेकर आ रहा है. इस दौरान आपको बेहद संभल कर रहना होगा. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वाद-विवाद से बचें, नौकरी पेशा लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापारी वर्ग सोच समझकर निवेश करें. 30 अक्टूबर तक कोई भी फैसला सोच समझ कर लें.

यह भी पढ़ें – आप भी झेल रहे हैं आर्थिक तंगी, नौकरी में आ रही है अड़चन, काली मिर्च के 6 उपाय दूर करेंगे समस्या

मिथुन राशि के जातक

जिन जातकों की राशि मिथुन है वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु चांडाल योग का निर्माण उनके लिए अशुभ माना जा रहा है. इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा, वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है. नौकरी में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपका नाम खराब होने के योग बन रहे हैं. किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले सोच समझ लें.

कन्या राशि के जातक

यदि आपकी राशि कन्या है तो आपके लिए गुरु चांडाल योग अचानक दुर्घटना के योग बना रहा है. माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. दांपत्य जीवन में अनेक तरह की समस्याएं आ सकती हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. मन और वाणी पर संयम बनाए रखें. वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, गृह क्लेश से बचकर रहें.

धनु राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए गुरु चांडाल योग पारिवारिक विवाद लेकर आ रहा है. नौकरी संबंधी अनेक तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मन में निराशा का भाव बना रहेगा. माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. असफलता से घबराएं नहीं गुरु के लिए उपाय करें.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार

मीन राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी राशि मीन है तो अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, क्योंकि गुरु चांडाल योग की वजह से आपके मन में नकारात्मक भाव आ सकते हैं. जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा वाद-विवाद के योग बन रहे हैं. सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More