UP Board: मार्कशीट में गलत हो गया है नाम, तो न लें टेंशन, इस दिन बोर्ड लगाएगा कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल त्यागी/सहारनपुर. यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद कई विद्यार्थियों की मार्कशीट में त्रुटिवश नाम, जन्मतिथि आदि गलतियां हो जाती हैं. परीक्षा परिणाम के बाद उन्हें ठीक कराने के लिए पढ़ने वाले बच्चे के साथ साथ अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन का भी सिर दर्द बढ़ जाता है. अब शासन द्वारा सहारनपुर जनपद में ही मार्कशीट में हुई गलती को संशोधन करने के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं करने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार एक अच्छी खबर आई है. सहारनपुर में पहली बार एक इस तरह का शिविर लगने जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में छपी त्रुटि को ठीक करा सकेंगे. यह शिविर 19 जून से 21 जून तक तीन दिन आयोजित होगा. इस शिविर का आयोजन जनपद के नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगा.

अभी तक जाना पड़ता था मेरठ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में है. अभी तक बोर्ड संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण या फिर मार्कशीट में त्रुटि का संशोधन कराने के लिए विद्यार्थी, अभिभावक या स्कूल प्रबंधन को मेरठ के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जिसमे समय के साथ साथ अतिरिक्त पैसा भी खर्च होता है, बावजूद इसके कई बार मेरठ जाकर भी उनके कार्य नहीं हो पाते है.

इतना ही नहीं इस कार्य को कराने के लिए महानगर में कई लोग सक्रिय रूप से काम करते है और विद्यार्थियों से पैसा लेकर यह काम कराते हैं. लेकिन इस बार शासन से यह सुविधा जनपद वासियो को स्थानीय स्तर पर ही देकर बहुत राहत देने का काम किया है.

पहली बार संशोधन के लिए मार्कशीट आएंगी सहारनपुर
सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित यह शिविर विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन के लिए राहत देने वाला है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि शासन के आदेश पर जनपद में इस तरह का शिविर लगने जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी पहुंचकर अपनी मार्कशीट में आई त्रुटि को ठीक करा सकेंगे. अब से पूर्व के वर्षों में मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालय में दी गई सभी संशोधन वाली मार्कशीट भी सहारनपुर लाई जाएंगी.

गलती सुधार के लिए लगेगा कैंप
जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में किसी भी तरह की त्रुटि को ठीक करने के लिए बोर्ड पहली बार जनपद में शिविर का आयोजन कर रहा है. जिस किसी भी छात्र की मार्कशीट में किसी प्रकार की गड़बड़ी या मिस प्रिंटिंग से जुड़ी समस्या है तो वह शिविर में पहुंचकर लाभ उठाकर अपनी त्रुटि को ठीक करा सकते हैं.

Tags: Local18, Saharanpur news, UP Board, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें