
आशीष कुमार/ दौसा. दौसा-टहला मार्ग पर बुर्जा गांव के समीप टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर हो गई, इसके बाद टेंपो पलट गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 23 लोग घायल हुए हैं. जिनका दौसा अस्पताल में उपचार जारी है.
दरअसल अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास तहसील इलाके में बुर्जा गांव के समीप पिकअप और टैंपू के बीच टक्कर हुई. इस दुर्घटना के बाद टेंपो पलट गया, टेंपो पूरी तरह ओवरलोड था और इसमें करीब 25 सवारी बैठी हुई थी. इस हादसे में सभी 25 सवारियां घायल हुए हैं जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 23 अन्य घायल सवारियों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से चार गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया है. इधर बड़ी संख्या में अस्पताल में घायल आने के कारण इमरजेंसी यूनिट में अफरा-तफरी मच गई, खुद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवराम मीणा भी मौके पर पहुंचे और फोन करके अन्य डाक्टर व नर्सिंग कर्मियों को बुलाया गया ताकि घायलों का समय पर उपचार दिया जा सके.
अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी राजवीर यादव ने बताया कि मृतको के शव मोर्चरी में रखवा दिए है, घायलों का उपचार जारी है वहीं हादसे की सूचना टहला थाना पुलिस को दे दी है. मृतक एवं घायलो में ये लोग है शामिल-टेंपो हादसे में कजोड़मल पुत्र मंगलराम कोली निवासी ककराली रामपुरा उम्र 55 वर्ष व पूरणमल पुत्र बक्शीराम कोली निवासी बुर्जा उम्र 48 वर्ष की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में ऋषि, सुंदरी, हीरा, ममता, गिर्राज, रामकिशोर, कृष्ण, सुगना, उर्मिला देवी, मनभरी देवी, आनंदी, रमेश, सूरज, मोहनलाल, ललता, उर्मिला सहित कुल 23 लोग घायल हुए हैं.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news, Road accident
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 21:56 IST






