Tanya Singh Dhabhai got Rs 45 lakh job package from Japanese IT giant Tech M is she a iit or iim student – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

तान्‍या के पिता भी जापानी दूरसंचार कंपनी Rakuten में काम करते हैं.
तान्‍या सिंह धाभाई हमेशा एक ब्रिलियंट स्‍टूडेंट रही हैं.
तान्‍या की इस सफलता पर उनका परिवार बहुत खुश है.

नई दिल्‍ली. राजस्‍थान के पिलानी कस्‍बे की रहने वाली तान्‍या सिंह धाभाई के चर्चे खूब हो रहे हैं. 21 साल की तान्‍या को एक जापानी आईटी कंपनी 45 लाख रुपये का पैकेज दिया है. तान्‍या को यह मोटा वेतन मिलने की खबर सुनकर हर आदमी के मन में पहला ख्‍याल यही आ रहा है कि वे शायद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) या इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) से पढ़ाई की होगी. लेकिन, ऐसा नहीं है. तान्‍या आईआईटी या आईआईएम की स्‍टूडेंट नहीं रही हैं. उन्‍होंने ग्रेजुएशन बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani) से किया है.

खास बात यह है कि तान्‍या सिंह को अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के आठवें दिन ही नौकरी मिल गई. अब वे जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी टेक एम में डाटा एनालिस्ट के पद पर काम करेंगी. तान्या सिंह के पिता हजारी सिंह धाभाई ने बताया कि तान्या बचपन से होशियार रही है. वह क्लास टॉपर रहने के अलावा पहले ही प्रयास में बिट्स पिलानी में प्रवेश लेने में कामयाब रही. अभी हाल ही में उसने बिट्स 2023 का बैच पास आउट किया था.

ये भी पढ़ें- बहुत हो गया काम, अब मौज करो! कंपनी ने की ऐसी घोषणा, खुशी से उछल पड़े कर्मचारी

जापान में करेंगी नौकरी
तान्या सिंह की नियुक्ति जापान के टोक्‍यो शहर में हुई है. तान्या सिंह के पिता हजारी सिंह का कहना है कि तान्‍या एक ब्रिलियंट स्‍टूडेंट रही हैं. हावर्ड में होने वाले वर्ल्ड स्टूडेंट्स लीडर्स प्रोग्राम में भी उनका चयन हुआ था. हालांकि, वे कुछ कारणों से इस प्रोग्राम में हिस्‍सा नहीं ले पाई थी. इस प्रोग्राम में नामचीन उद्योगपति और अर्थशास्त्री स्टूडेंट्स के साथ अपने विचार सांझा करते हैं.

अभी है जापान में
तान्‍या के पिता हजारी सिंह धाभाई जापानी दूरसंचार कंपनी Rakuten में काम करते हैं. वह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट हैं और करीब तीन साल से कंपनी में है. वैसे वे करीब करीब 10 साल से जापान में हैं. तान्या की मम्मी नीतू सिंह व छोटी बहन टियाषा सिंह भी जापान रहती हैं. तान्‍या भी इस समय जापान में ही है.

इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस है बिट्स पिलानी
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani), भारत के सबसे पुराने और अग्रणी प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है. पिलानी (राजस्थान) के अलावा बिट्स के कैम्पस गोआ, हैदराबाद और दुबई में भी हैं. बिट्स पिलानी भारत के उन पहले 6 संस्थानों में से एक है जिन्‍हें इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा हासिल है.

Tags: Business news in hindi, Employees salary, Success Story, Womens Success Story

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More