Summer Song: गर्मी की तपिश में गुंजन सिंह का गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ out, रोमांस और मस्ती से भरा है वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#Video | लियादी एगो मेक्सी | #Gunjan Singh | #Shilpi Raj | Liyaadi Ego Maxi | #Bhojpuri Gana: जहां एक ओर गुजरात में महातूफान और बाढ़ के हालात हैं तो वहीं उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की तपिश में हलकान है, लेकिन इसी बीच भोजपुरी लोकगायक गुंजन सिंह का गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ की धूम है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल म्यूजिक चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह अब वायरल होना भी शुरू हो चुका है. गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ पूरी तरह से कमर्सियल और मनोरंजक गाना है. धुन, सुर और साज से सजे इस खूबसूरत गाने को गुंजन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फ़ीमेल वॉयस शिल्पी राज के साथ मिल कर गाया. इस गाने में दोनों के प्ले बैक सिंगिंग को ऑडियन्स में खूब पसंद किया जा रहा है.

वहीं, इस गाने को लेकर गुंजन सिंह भी उत्साहित हैं, उन्हें उम्मीद है कि गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ को दर्शकों का खूब प्यार और दुलार मिलेगा. वे कहते हैं कि गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ में मनोरंजन के सभी मसाले हैं. यह दर्शकों की जुबान पर एक बार में चढ़ जाने वाला गाना है. इस गाने में मस्ती है और रोमांस है. गर्मी की तपिश में महिलाओं के लिए संवेदना भी है. इस एक गाने में वो सब कुछ है, जो इस गाने को दूसरे गानों से अलग और रॉकिंग बनाती है. मुझे इस गाने को करते हुए बेहद मजा आया. अब यह जनता जनार्दन के पास है, वही हमारे गाने को हिट कराएंगे, मुझे पूर्ण विश्वास है.’
” isDesktop=”true” id=”6541421″ >

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि मनोरंजन वही, जो आपके दिल में उतर जाए. आपके लब उसको बार – बार गुनगुनाये. सारेगामा का कारवां ऐसे गानों से और आगे बढ़ रहा है. इसमें जितना योगदान हम मेकर्स , सिंगर्स और चैनल का है, उतना बराबर का योगदान भोजपुरी की प्यारी जनता का भी है. हमारे सफल होते प्रयोगों ने ये साबित कर दिया है कि भोजपुरी के ऑडियन्स अच्छे श्रोता हैं। तभी जब उन्हें गुणवत्ता के साथ भोजपुरी की आत्मा के करीब का कंटेन्ट मिलने लगा, तो अक्सर अश्लीलता के बदनाम सवाल भी कम होने शुरू हो गए. यह हम सबों के लिए गर्व की बात है. और हम वादा भी करते हैं कि अच्छे और सुरीले गानों का कारवां सारेगामा हम भोजपुरी से अनवरत जारी रहेगा। उसी कड़ी में गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ भी है, जिसे दर्शक खूब इन्जॉय कर रहे हैं.

आपको बता दें कि गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ गुंजन सिंह और शिल्पी राज के सुमधुर आवाज वाले इस गाने के गीतकार अजय बच्चन हैं जबकि संगीतकार जे पी तिवारी हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में गुंजन सिंह के साथ महिमा सिंह हैं. वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं और कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri film, Bhojpuri gaana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें