3 राशिवालों पर प्रसन्न रहते हैं भगवान गणेश, हर लेते सारे कष्ट, देते अपार सफलता, क्या आप हैं वो भाग्यशाली शख्स?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं, उनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता है.
12 राशियों में से 3 राशियां गणेश जी को प्रिय हैं.

हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, वे अपने भक्तों के दुखों को दूर करके सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं. वे संकटों का नाश करके सफलता और शुभता देने वाले देव हैं. वे प्रथम पूज्य हैं, उनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता है. वे अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं, लेकिन कुछ राशियों के ऐसे भी भक्त हैं, जो उनको बहुत ही प्रिय हैं. 12 राशियों में से 3 राशियां गणेश जी को प्रिय हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं गणेश जी की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं?

गणेश जी की प्रिय राशियां
1. मेष: गणेश जी की प्रिय राशियों में मेष पहले स्थान पर है. इस राशि के जातकों पर गणपति बप्पा प्रसन्न रहते हैं. उनकी कृपा से मेष राशिवाले सफल और बुद्धिमान होते हैं. विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से इनके कार्य बिना ​विघ्न और बाधा के पूर्ण होते हैं. कभी कठिन समय आता भी है तो वे अपने धैर्य और बुद्धि से उबर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: गणेश जी को भूलकर भी न चढ़ाएं 5 वस्तुएं, नाराज हो जाएंगे गणपति, पूजा हो सकता है निष्फल

ये लोग ज्ञानी होने के साथ ही साहसी और पराक्रमी भी होते हैं. आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहे, इसके लिए हर बुधवार को गणेश वंदना करें और पूजा में दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करें. गणेश जी के मंत्रों का जाप भी लाभकारी रहेगा.

2. मिथुन: गणेश जी की दूसरी प्रिय रा​शि है मिथुन. ये लोग भगवान गणेश के आशीर्वाद से अपने करियर में सफल होते हैं. खासतौर पर इस राशि के जातक अपने बिजनेस या फिर शिक्षा के क्षेत्र में कामयाब होते हैं. इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है, ये लोगों को आसानी से प्रभावित करने में सफल होते हैं.

यदि आप चाहते हैं कि आप पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे तो इसके लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करें. उनको गेंदे के फूल या उसकी माला अर्पित करें. बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: 17 जून को शनि हो रहे वक्री, वृष समेत 5 राशियों को लाभ, बाकी 7 राशिवालों का कैसा रहेगा हाल?

3. मकर: गणपति महाराज की तीसरी प्रिय राशि है मकर. गणेश भगवान के आशीष से ये लोग काफी मेहनती होते हैं. ईमानदारी से अपना काम करते हैं और दूसरों से छल नहीं करते हैं. ये एक बार किसी काम को हाथ में लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. हार मान लेना इनकी प्रवृत्ति नहीं है.

अपने इन विशेषताओं के कारण वे करियर में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. इनकी यश और कीर्ति बढ़ती है. आपकी राशि के जातकों को हर बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करना चाहिए. बप्पा के समक्ष गणेश चालीसा का पाठ करें. इससे आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहेगी.

Tags: Astrology, Lord ganapati

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें