क्या आपको काम के सिलसिले में अक्सर ट्रेवल करना पड़ता है? अगर आपका जवाब हां है तो जाहिर है आपको अक्सर ही होटल में ठहरना पड़ता होगा. होटल में रुकना कई बार असुरक्षित होता है. कई होटल्स में कमरों में ही हिडेन कैमरा लगा दिए जाते हैं. इससे लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है. वैसे तो कई आइडिया होते हैं जिससे आप हिडेन कैमरा का पता लगा सकते हैं. लेकिन कई बार आपकी प्राइवेसी सिर्फ कैमरा से ही नहीं छीनी जाती.
सोशल मीडिया पर डच एयरलाइन की एक एयरहोस्टेस ने लोगों को एक और तरीका बताया. उसने लोगों को बताया कि जब भी आप होटल में रुके, सबसे पहले अपने बिस्तर के नीचे पानी की एक बोतल जोर से फेंके. ये आइडिया आपको सुरक्षित रखने में मदद करेगा. आप सोच रहे होंगे कि भला बिस्तर के नीचे बोतल फेंकने के सुरक्षा से क्या लेना देना? फ्लाइट अटेंडेंट एस्थेर ने इसके बारे में डिटेल से बताया है. उसे अक्सर काम की वजह से होटल में ठहरना पड़ता है और वो हमेशा अपने बेड के नीचे पानी की एक बोतल फेंकती है. इसका कारण भी उन्होंने बताया है.
ये है कारण
फ्लाइट अटेंडेंट एस्थेर ने अपने पोस्ट में बताया कि काम के कारण उसे कई बार होटल में रुकना पड़ता है. हिडेन कैमरा के बारे में तो कई लोग जानते हैं लेकिन इसके अलावा भी कई बार महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाईं जाती है. कई बार होटल के कमरे में बिस्तर के नीचे कोई छिप जाता है. जब आप रुम लॉज करेंगे तो ये आपपर अटैक कर सकते हैं. इस कारण जब भी होटल के कमरे में जाएं, सबसे पहले कमरे के बिस्तर के नीचे पानी की एक बोतल फेंके.
खुद फ्लाइट अटेंडेंट अपनाती है ये आइडिया
हो जाएगा खुलासा
जैसे ही आप बेड के नीचे पानी की एक बोतल फेंकेंगे, बिस्तर के नीचे अगर कोई छिपा रहेगा तो आपको पता चल जाएगा. अगर नीचे कोई नहीं है तो पानी की बोतल दूसरी तरफ से बाहर निकल आएगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो तुरंत कमरे से बाहर भाग जाएं. इसके अलावा एस्थेर ने और भी कई ट्रिक्स शेयर किये. उसने बताया कि वो हमेशा होटल के कमरे के लॉकर में अपनी जूती रख देती है. ताकि जब वो होटल से जाए तो याद से अपनी कीमती चीजें लॉकर से बाहर निकाल ले. लोगों को एस्थेर के ये आइडियाज काफी पसंद आ रहे हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, OMG, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:00 IST






