Ashes series: मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने से नाराज हुए पूर्व कप्तान- ‘बोले मैं उन्हें कभी भी…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मोईन अली को लेकर कही बड़ी बात
एशेज की पहली टेस्ट में मोईन अली के प्लेइंग XI में होने से नाराज

नई दिल्ली. एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से होने वाली है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में आमने-सामने होगी. इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को झटका देते हुए 2 दिन पहले ही अपने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. उन्होंने टेस्ट में संन्यास तोड़ वापसी कर रहे ऑलराउंडर मोईन अली को भी शामिल किया है. अली को शामिल करने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन इंग्लैंड मैनेजमेंट से नाराज हैं.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,” मैं मोईन अली को इस सीरीज के लिए पिक नहीं करता. लेकिन मैं बेन स्टोक्स नहीं हूं. मोईन अली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होकर दोबारा टीम आए हैं. उन्होंने सितंबर 2021 से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. इन्हीं सब वजहों से मैं उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना चाहता था.”

‘कई प्लेयर्स की फ्लाइट मिस हुई, धोनी भी हमारे साथ…’ कॉनवे ने किया IPL 2023 चैंपियन बनने के बाद का खुलासा

एथर्टन ने आगे कहा, ” ऐसे मैचों में आपको ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है. जो आपकी प्लेइंग इलेवन में फिट बैठे और जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत विकेट लिए हो. लेकिन आप मोईन अली को देखें उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं है. रिटायरमेंट से पहले भी टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है.”

विंबलडन 2023 की प्राइज मनी में हुआ इजाफा, IPL से करीब 10 गुणा ज्यादा की है धनराशि, हारने वाले भी होंगे मालामाल

बता दें कि मोईन ने अब तक इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच खेलें हैं. इस दौरान कुल 111 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 2914 रन निकले हैं. उनका औसत कुछ खास नहीं सिर्फ 28 के आस पास का रहा है. उनके नाम कुल 5 शतक और 14 अर्धशतक हैं. वही गेंदबाजी करते हुए देखे तो अभी तक उन्होंने 112 इनिंग्स में कुल 195 विकेट लिए हैं. औसत करीब 36 की रही है.

Tags: Ashes, ENG vs AUS, Michael atherton, Moeen ali

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें