Varanasi News: पलंगतोड़,मलाई गिलौरी को भी मिलेगी अलग पहचान, जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

अभिषेक जायसवाल/बनारस. बनारस अपने जायके के लिए दुनियाभर में फेमस हैं. यहां के लगड़ा आम और बनारसी पान के बाद अब मशहूर मिठाइयों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले इसके कवायद शुरू हो गई है. बनारस की मशहूर पलंगतोड़,मलाई गिरौली,रस माधुरी और लौंगलता जैसी देसी मिठाइयों का बनारासी कॉपीराइट होगा.बताते चलें कि इन मिठाइयों का स्वाद लाजवाब होता है और इसे चखने के लिए देशभर के लोग बनारस आतें हैं.

जीआई टैग के एक्सपर्ट पद्मश्री रजनीकांत ने बताया कि बनारस अपने मिठाइयों के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है.यहां जैसा लौंगलता,पलंगतोड़,मलाई गिलौरी और लस्सी मिलती है वैसा पूरे देश मे कहीं नहीं मिलता हैं. इसी वजह इन मिठाइयों का कॉपीराइट होगा और इन्हें भी जीआई टैग मिले इसके लिए एप्लिकेशन की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है.माना जा रहा है अगले साल तक इसे जीआई टैग भी मिल जाएगा.

चुनिदा दुकानों पर मिलता है पलंगतोड़
बताते चलें कि बनारस की ये मिठाईयां ऐसी है जिसके स्वाद के दीवाने हर तरफ है.ऐसे में बनारसी लौंगलता और यहां का पलंगतोड़ लाजवाब है.पलंगतोड़ मिठाई बनारस के कुछ चुनिदा दुकानों पर ही मिलती है.खास बात ये भी है कि इसका सीजन भी निर्धारित हैं. इसे तैयार करने वाले बनारसी सिर्फ दीपावली से होली के बीच ही इन मिठाई को तैयार करते हैं.

ऐसे होता है तैयार पलंगतोड़
पलंगतोड़ बनाने में 6 से आठ घंटे का वक्त लगता है.सुबह से इसे बनाने की प्रकिया शुरू होती है.दूध को ख़ौलाने के साथ उसमे से मलाई की परतों को निकाला जाता है.फिर इन मलाई के परतों पर केशर और चीनी के घोल के साथ परत दर परत ड्राई फ्रूट्स डाले जाते है.उसके बाद ये देसी मिठाई तैयार होता है.ड्राईफ्रूट और केशर होने के कारण सिर्फ गुलाबी ठंड के बीच गिने चुने कारीगर इसे तैयार करतें हैं.

Tags: Local18, Uttar Pradesh News Hindi, Varanasi news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More