
हिमांशु अग्रवाल/छतरपुर. बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार 15 जून से अज्ञातवास पर चले गए हैं, वहीं उनकी एक दीवानी शिवरंजनी तिवारी गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा कर 16 जून को उनसे मिलने की आकांक्षा लेकर धाम पहुंच रही है, लेकिन शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर है. पदयात्रा के दौरान छतरपुर पहुंचकर शिवरंजनी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर ने उन्हें डीहाईड्रेशन और लूज मोशन की शिकायत बताई है.
मन में शादी की कामना लेकर गंगोत्री से कलश लेकर बागेश्वर धाम जा रही भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी ने बुधवार 14 जून को छतरपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया. इस दौरान छतरपुर जिले में जगह जगह फूल माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. शिवरंजनी 1 मई को उत्तराखंड से गंगोत्री का जल कलश में लेकर पैदल यात्रा पर निकली थीं. उनकी यात्रा करीब 12 किलोमीटर की और बची है. उनका कहना है कि वह 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन कर बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करेंगी.
5 दिन के अज्ञातवास पर धीरेंद्र शास्त्री
इधर, किन्हीं कारणों से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 जून से अगले 5 दिन के लिए अज्ञातवास पर चले गए हैं. पिछले दिनों बांदा में शिवरंजनी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि प्राणनाथ मैं पहुंच रही हूं. हालांकि अज्ञातवास में रहने के कारण पंडित धीरेंद्र शास्त्रीअगले 5 दिनों तक तो बागेश्वर धाम नहीं लौटेंगे, लेकिन इस प्रेम दीवानी को भरोसा है कि बागेश्वर धाम सरकार से उनकी मुलाकात जरूर होगी.
अचानक खराब हुई तबीयत
बागेश्वर धाम पहुंचने से दो दिन पहले 14 जून की शाम छतरपुर शहर पहुंचने पर शिवरंजनी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और वह आनन-फानन में छतरपुर के जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया और जरूरी दवाएं मुहैया कराईं. इसके बाद वह अपने किसी परिचित के यहां चली गईं. अचानक से जिला अस्पताल पहुंचने से यहां पर काफी संख्या में उनके समर्थक और भीड़ पहुंच गई. डॉक्टरों की टीम के चेकअप के बाद बताया कि उन्हें डिहाईड्रेशन और लूजमोशन हुआ है जिसकी वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हुई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है डॉक्टरों ने बताया कि छतरपुर जिले में भीषण गर्मी और तापमान अधिक होने से उनकी यह हालत हुई है.
.
Tags: Bageshwar Dham, Chhatarpur news, Local18, Mp news, Pt. Dhirendra Shastri
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 13:50 IST






