Samsung To Start Giving Employees An Extra Day Off Every Month To Retain Talent – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

साउथ कोरिया में कर्मचारियों पर काम का ज्‍यादा बोझ है.
युवा कर्मचारी परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं.
क्‍वालिटी टाइम बिताने को उन्‍हें ज्‍यादा समय चाहिए.

नई दिल्‍ली. कोरोना महामारी (Covid%19) खत्‍म होने के बाद कंपनियों को कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने में दिक्‍कतें आ रही है. जिन कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) सुविधा बंद कर दी है, उनमें इस्‍तीफे बढ़ गए हैं. कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए कंपनियां अब कई तरीके अपना रही हैं. बहुराष्‍ट्रीय कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भी अब कर्मचारियों को महीने में एक एक्‍सट्रा ऑफ देने का ऐलान किया है. साउथ कोरिया की इस इलेक्‍ट्रोनिक्‍स कंपनी का कहना है कि अब महीने में एक शुक्रवार को कर्मचारी छुट्टी कर सकेंगे.

CNBCTV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्‍त अवकाश की यह सुविधा साउथ कोरिया में नॉन फैक्‍टरी और फुल टाइम कर्मचारियों को ही दी गई है. सैमसंग इलेक्ट्रिानिक्‍स की वर्कफोर्स 1.2 लाख है. वर्कफोर्स में करीब 40 फीसदी युवा कर्मचारी हैं. ये कर्मचारी फ्लेक्सिबल वर्क कल्‍चर को पसंद करते है. सैमसंग को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा है, क्‍योंकि साउथ कोरिया में उसकी प्रतिद्वंदी SK Hynix पहले ही अपने यहां यह परंपरा शुरू कर चुकी है. एसके हेनिक्‍स सप्‍ताह में 40 घंटे से ज्‍यादा काम करने वाले कर्मचारियों को हर महीने एक एक्‍सट्रा ऑफ दे रही है. साउथ कोरिया की ही काकाओ गेम्‍स और सीजे ईएनएम कॉर्पोरेशन भी हर महीने दो एक्‍सट्रा ऑफ दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-  भारत के सबसे बड़े बैंक के चेयरमैन को मिलती है कितनी सैलरी? क्‍या करोड़ों में है पैकेज? बैंक ने खोल दिया राज

कोविड ने बदली मानसिकता
कोरोना महामारी का गहरा असर हर किसी पर पड़ा है. कर्मचारियों की मानसिकता भी बदल गई है. अब लोग परिवार और स्‍वास्‍थ्‍य को ज्‍यादा अहमियत देने लगे हैं. खासकर, युवा कर्मचारी अब काम के घंटों और दिनों में ज्‍यादा लचीलापन चाहते हैं. जिन कंपनियों में उन्‍हें काम का माहौल ठीक नहीं लगता, वहां से इस्‍तीफा देने में वे ज्‍यादा देर नहीं लगाते. साउथ कोरिया उन देशों में शामिल है, जहां कर्मचारियों पर काम का ज्‍यादा बोझ है.

टीसीएस में बढ़े इस्‍तीफे
भारत की दिग्‍गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज में भी इस्‍तीफे अचानक बढ़ गए हैं, खासकर महिला कर्मचारियों के. इसका कारण कंपनी द्वारा वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को बंद करना बताया जा रहा है. आमतौर पर टीसीएस में महिला कर्मचारी पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले कंपनी कम छोड़ती हैं. लेकिन, अब इसके उल्‍ट हो रहा है. कंपनी के मानव संसाधन विभाग का कहना है कि महिला कर्मचारियों के धड़ाधड़ रिजाइन करने का बड़ा कारण वर्क फ्रॉम होम सुविधा समाप्‍त होना है.

Tags: Business news in hindi, Employees, Job, Samsung

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More