विंबलडन 2023 की प्राइज मनी में हुआ इजाफा, IPL से करीब 10 गुणा ज्यादा की है धनराषि, हारने वाले भी होंगे मालामाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विंबलडन 2023 की प्राइज मनी का हुआ ऐलान
पिछले साल के मुकाबले 11% की हुई बढ़ोतरी

लंदन. इस साल विंबलडन की कुल ईनामी राशि में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और एकल वर्ग में हर विजेता को करीब 23 लाख पाउंड (24 करोड़ 65 लाख रुपए ) दिए जायेंगे. विंबलडन की कुल ईनामी राशि की बात करें तो वह चार करोड़ 47 लाख पाउंड होगी. भारतीय रुपयों में देखें तो करीब 465 करोड़ रुपए. ऑल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. बता दें कि यह 2019 की तुलना में 17 . 1 प्रतिशत ज्यादा है.

सिंगल्स विनर के लिए प्राइज मनी 2019 के समान हो गई है. साल 2021 में यह गिरकर 17 लाख पाउंड (17 करोड़ 66 लाख रुपए) हो गई थी. वहीं 2020 में टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण रद्द हो गया था और ईनाम 20 लाख डॉलर (16 करोड़ 44 लाख रुपए) ही था. बता दें कि पहले दौर में हारने वाले प्लेयर को 69500 डॉलर (करीब 57 लाख रुपए) मिलेंगे जो पिछले साल से दस प्रतिशत अधिक है.

सुरेश रैना के साथ गंदा मजाक! LPL के लिए खुद को नहीं किया रजिस्टर, फिर भी ऑक्शन पूल में आया नाम, पढ़ें पूरी खबर

आईपीएल से 10 गुणा ज्यादा प्राइज मनी
जहां एक तरफ भारत की मशहूर लीग इंडियन प्रीमियर लीग की टोटल प्राइज मनी 46.5 करोड़ है. वहीं विंबलडन की प्राइज मनी 465 करोड़ रुपए है. यानी करीब 10 गुणा ज्यादा. आईपीएल में विनर टीम को 20 करोड़ दिए जाते है. वहीं विंबलडन में चैंपियन खिलाड़ी को साढ़े 24 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

Wrestlers Protest: पहलवान धरने पर लौटेंगे या नहीं, आज होगा तय, बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट पेश हो सकती है

बता दें कि विंबलडन 2023 की शुरुआत 3 जुलाई दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी और यह 16 जुलाई तक चलेगा. यह इंग्लैंड के द ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्यूट क्लब में खेला जाएगा. इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है.

Tags: Tennis, Tennis Tournament, Wimbledon

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें