Hardoi: 15 साल की किशोरी बनी मां, दिया बेटे को जन्म, परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप

हाइलाइट्स

एक किशोरी ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया
परिजनों ने एक रिश्तेदार पर किशोरी के साथ रेप का लगाया आरोप

हरदोई. यूपी के हरदोई जनपद में एक किशोरी ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया। 15 वर्षीय किशोरी के शिशु को जन्म देने की जानकारी मिलते ही महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में तमाम अधिकारी महिला अस्पताल पहुंच गए. वहीं किशोरी के परिजनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा हैं. अधिकारियों को किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री के साथ रिश्तेदार द्वारा रेप घकी टना को अंजाम दिया गया था. हालांकि अभी परिजनों ने किसी भी रिश्तेदार के नाम का खुलासा नहीं किया है और ना ही कोई तहरीर थाने में दी गई है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं.

टडियावा थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी जिला महिला अस्पताल पहुंची और वहां एक नवजात शिशु को जन्म दिया. 15 वर्षीय किशोरी के मां बनने से परिजनों में हड़कंप गया. परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर रेप का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि किशोरी ने डर के चलते कभी इस घटना की जानकारी नहीं दी. धीरे-धीरे समय बिता लेकिन जब वह गर्भवती हुई और उसके 8 माह गुजर गए तो उसका पेट देख कर मामले की जानकारी हुई. किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां किशोरी ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है. हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा इस मामले में कोई भी तहरीर थाने में नहीं दी गई है.

क्या बोले थानाध्यक्ष
टडियावा थाना अध्यक्ष गंगेश शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में 15 वर्षीय किशोरी द्वारा नवजात शिशु को जन्म देने के मामले में अभी तक कोई भी तहरीर या सूचना प्राप्त नहीं हुई है. परिजनों द्वारा यदि कोई तहरीर थाने में दी जाती है तो उस पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. मामले में जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा.

Tags: Hardoi News, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More