कुत्तों से ऐसी नफरत! डॉगी के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बरेली जनपद के प्रेमनगर में एक कुत्ते के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या
लिखित तहरीर पर आरोपी गोपाल पर एफआईआर दर्ज की गई है

बरेली. यूपी के बरेली जनपद के प्रेमनगर में मंगलवार आधी रात को एक कुत्ते के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. कुत्ते के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने पीपल फॉर एनिमल के सदस्य धीरज पाठक की लिखित तहरीर पर आरोपी गोपाल पर एफआईआर दर्ज की है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

घटना थाना प्रेम नगर इलाके की है, जहां धीरज पाठक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे कहा है कि 12 जून को वह किसी काम से बसंत सिनेमा हॉल के पास गए थे. रात 10 बजे गोपाल ने प्रेमनगर में  एक काले कुत्ते के बच्चे को मारकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने थाने में तहरीर देकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गोपाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है. प्रेमनगर पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है.

पहले भी कई डॉगी पर कर चुका है हमला
वहीं शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. साथ ही पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई डॉगी को नुकसान पहुंचा चुका है. वह डॉगी पर डंडे  से हमला करता है. अब तक वह कई कुत्तों की कमर तोड़ चुका है, जबकि कइयों को लंगड़ा भी बना चुका है. लोगों ने उसका विरोध भी किया था, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Tags: Bareilly news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें