आज का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों का मौज में गुजरेगा दिन, धनु राशि वाले रहेंगे परेशान


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 15 June 2023)

दैनिक कामों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे. मित्रों को आमंत्रित करेंगे. किसी खास मित्र के साथ से आनंदित महसूस करेंगे. नए वस्त्र या आभूषण खरीदने का अवसर आएगा. सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, इससे मन खुशी से भर उठेगा. घर में आनंद का वातावरण रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 15 June 2023)

आज आप अनिश्चितता और सुख व शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता से काम करने में उत्साह रहेगा. ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से काम पूरे कर सकेंगे. सही खर्च के कारण अपको टेंशन नहीं होगी. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 15 June 2023)

संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा. पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी. काम की असफलता से आपके अंदर हताशा होगी. क्रोध को काबू में रखें. साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे. प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी. वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More