Palamu News: सनकी ने पत्नी व 6 माह की बच्ची को उतारा था मौत के घाट, 200 फीट गहरे नाले से कंकाल बरामद

नील कमल/पलामू. पलामू में एक सनकी ने हैवानियत की हदें पार कर दी. अपने 6 माह की दूधमुंही बच्ची और पत्नी की निर्मम हत्या कर शव को 200 फीट नाले में दफना दिया था. पुलिस ने इस दोहरा हत्या कांड का खुलासा किया है. पूरा मामला मनातू थाना क्षेत्र के भदई बथान गांव का है. जहां विवेक यादव ने 1 एक जून को वारदात को अंजाम दिया था. मामले का छानबीन करते हुए पुलिस आज खुलासा की है. आरोपी की निशानदेही पर नाले से दोनों का कंकाल बरामद कर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है. मौके से बच्चे का कपड़ा व महिला का पायल भी मिला है.

एक जून को विवेक ने छतरपुर के कुशियारा गांव निवासी अपने साले भगवान यादव को फोन कर बताया कि उसकी बहन उर्मिला अपने बेटी को साथ लेकर घर से भाग गई है. उन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है. इसके बाद भगवान नें बहन व भांजी की खोजबीन शुरू की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. अंत में हारकर मनातू थाने में बहनोई सहित उसके परिवार के 7 लोगों पर बहन व भांजे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई.

आरोपी को घटना का नहीं है अफसोस
थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी और आरोपी विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या किया और शव को 200 फीट गहरे नाले में दफना दिया. उसने यह भी कहा कि उसे पत्नी व बेटी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है. दोनों को मारने के बाद वह बहुत सुकून से है. उसे चाहे जो भी सजा हो, स्वीकार होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 23:53 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More