लखनऊ वालों को करोड़ों का चूना लगाने वाला ‘महाठग’ गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. नवाबों के शहर लखनऊ में लोगों से करोड़ों रुपये का गबन और धोखाधड़ी करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस महाठग को पुलिस लंबे वक्त से तलाश कर रही थी. महानगर पुलिस ने बुधवार को करोड़ों के गबन और धोखाधड़ी के आरोपी शातिर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभारी निरीक्षक महानगर थाना प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मसूद अख्तर है, जो मऊ का निवासी है. इसकी उम्र लगभग 48 साल है. बताया कि मसूद जील इंफ्रा एंड इंडिया होम कंपनी में काम करता था. इस कंपनी का ऑफिस डी 45 महानगर में स्थित था. इसके निदेशक शाहिद, फुरकान, रामपाल और अबु जैद थे. बताया कि मसूद अख्तर यहां के निदेशक शाहिद का भाई है और कंपनी में व्यापारिक मामलों का निस्तारण करता था.

करीब 4.25 करोड़ रुपये का गबन
पुलिस के अनुसार इस शख्स के जरिए कंपनी के माध्यम से लोगों के करीब 4.25 करोड़ रुपये का गबन और धोखाधड़ी की गई. गिरफ्तार किए गए शातिर के खिलाफ स्थानीय थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है. यह युवक लंबे वक्त से वांछित चल रहा था. वांछित युवक मसूद अख्तर को आज महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ पुलिस सभी जरूरी कार्रवाई कर रही है.

सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस शातिर महाठग को महानगर के सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया गया. इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में रफत उल्ला खान और राजनाथ सिंह जोकि महानगर थाने पर तैनात हैं, इन दोनों पुलिस अफसरों ने ही इस शातिर महाठग को गिरफ्तार किया है.

Tags: Local18, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें