Street Food: KFC बोले तो ‘कुरकुरा फ्राइड चिकन’, जमशेदपुर में दीवाने हैं लोग इसके स्वाद के, जानें लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर. अक्सर देखने को मिलता है कि लोग चिकन के काफी दीवाने होते हैं. अलग-अलग वैरायटी के चिकन खाने की तलाश में हमेशा रहते हैं. अगर आपको भी बेहतरीन टेस्ट और हाइजीन के साथ केएफसी चिकन खाने को मिले वह भी काफी कम दाम पर तो आप भी मौका नहीं खोना चाहेंगे. जमशेदपुर के टेल्को प्लाजा मॉल में सुनील चौधरी चलाते हैं केएफसी चिकन पकौड़े की दुकान. यह दुकान पिछले 8 साल से चल रही है. लोगों के बीच यह दुकान काफी चर्चित है.

केएफसी का मतलब यहां होता है ‘कुरकुरा फ्राइड चिकन’. यह देखने और खाने में काफी क्रिस्पी और कुरकुरा होता है. यहां पर महज 50 रुपए में एक प्लेट चिकन पकौड़ा मिलता है, इसमें 15 पीस होते हैं. यहां कलेजी पोट फ्राई 60 रुपए में 6 पीस, चिकन लेग 60 रुपए पीस, चिकन लॉलीपॉप 100 रुपए में 4 पीस मिलती है. ये तमाम आइटम काफी क्रिस्पी और टेस्टी होते हैं.

कुछ सीक्रेट मसालों के साथ यहां अदरक-लहसुन के पेस्ट में थोड़ा फूड कलर और अलग-अलग फ्लेवर डाले जाते हैं. फिर उसमें चिकन को बढ़िया तरह से मैरिनेट करते हैं. इसे क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्नफ्लेक्स की कोटिंग करके छानते हैं. फिर प्याज, धनिया-पुदीना की चटनी के साथ परोसते हैं. रोजाना इस दुकान पर 5 से 6 किलो चिकन की खपत होती है. शनिवार और रविवार के दिन 10 से 12 किलो तक खपत हो जाती है . यह दुकान शाम के 6:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक खुली रहती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें