Govt Jobs : यूपीपीएससी ने निकाली साइंटिफिक ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्तियां, इस डेट तक भरें फॉर्म

Govt Jobs : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके अनुसार साइंटिफिक ऑफिसर, माइन्स ऑफिसर, डेंटल सर्जन, लेक्चरर, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथिक रेजिडेंशियल मेडिकल ऑफिसर, अरबी भाषा का लेक्चरर, रीडर कुल्लियात, यूनानी मेडिकल ऑफिसर, रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 है.

भर्ती विज्ञापन में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सभी जरूरी शैक्षिक/वांछित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटो कॉपी 28 जुलाई को शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट या स्वयं आयोग के कार्यालय में जमा करें.

वैकेंसी डिटेल

साइंटिफिक ऑफिसर- 41
माइन्स ऑफिसर- 1
डेंटल सर्जन- 174
लेक्चरर-127
होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एवं होम्योपैथिक रेजिडेंशियल मेडिकल ऑफिसर-23
अरबी लेक्चरर-1
रीडर कुल्लियात-1
यूनानी मेडिकल ऑफिसर-26
रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत-1

जरूरी शैक्षिक योग्यता

यूपीपीएससी की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/पीएचडी/डिप्लोमा किया होना चाहिए. डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

यूपीपीएसी भर्ती नोटिफिकेशन 2023

ये भी पढ़ें…
दिल्ली विश्वविद्यालय UG के लिए आज से एडमिशन प्रोसेस शुरू, इस Direct Link से करें आवेदन
आईबीपीएस क्लर्क और एसबीआई क्लर्क में क्या होता है अंतर? दोनों में पहले कौन बनता है PO

Tags: Government jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More