NEET Result: रोज गंगा आरती करने वाले विभु ने नीट में पाई सफलता, बोले- मैया का आशीर्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल: यूपी के बदायूं जिले के रहने वाले विभु उपाध्याय ने नीट परीक्षा में बड़ा मुकाम हासिल किया है. नित्य गंगा आरती करने वाले विभु ने पहले ही प्रयास में 720 अंकों में 622 अंक प्राप्त किए हैं. विभु की 622वीं रैंक है. विभु ने इसका श्रेय गंगा मैया को दिया है. बताते चलें की 15 जनवरी 2019 को कछला गंगा घाट पर नियमित गंगा आरती की शुरुआत हुई थी और तब से विभु यहां रोज गंगा आरती करता था.

जनवरी 2019 में उस उक्त के तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बदायूं के कछला गंगा घाट पर बनारस की तर्ज पर नियमित गंगा आरती कराने का प्रण लिया था. उनके प्रण के बाद ही बदायूं में बनारस की तर्ज पर गंगा घाट पर नियमित आरती शुरू हुई थी. गंगा आरती के लिए ब्राह्मण अर्चकों की जरूरत थी तो उस वक्त विभु इसके लिए आगे आए. माता पिता से इजाजत ली और पढ़ाई के साथ नित्य शाम को आरती शुरू कर दी.

फिर शुरू करेंगे आरती
उसके बाद विभु ने 1 साल पहले बदायूं छोड़कर कोटा में नीट की परीक्षा के लिए कोचिंग ज्वाइन की और वहां पढ़ाई शुरू कर दी. अपनी मेहनत और मां गंगा के आशीर्वाद के चलते अब उन्होंने नीट परीक्षा पास कर ली. विभु उपाध्याय ने इसका पूरा श्रेय पूर्व डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ अपने माता-पिता और गंगा मैया को दिया. बता दें कि वो पिछले तीन-चार साल से इसकी तैयारी कर रहे थे. विभु ने कहा कि जब भी अब उन्हें समय मिलेगा वो दोबारा गंगा आरती में जुट जाएंगे.

सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
वहीं विभु के इस सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई इसे गंगा मैया का आशीर्वाद बता रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोग अलग अलग तरह के पोस्ट कर रहें है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 23:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें