Pilibhit News : नाबालिग से निकाह का वीडियो वायरल, पिता की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सय्यद कयम रजा/पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिला के पूरनपुर में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर निकाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी तो इस बात की है कि युवक ने नाबालिग की मां को भी अपनी बातों में फंसा लिया और निकाह कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के पिता को लगी पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द कला के रहने वाले अकील खा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला चांद गांव की महिला रुखसाना वेगम की मदद से मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. आरोपी युवक ने 4 जून को पूरनपुर मे अपनी रिश्तेदार के घर पर रुखसाना बेगम,भूरी बेगम,जाफर खा,बाला खा, परवीन वेगम,माजिद खा,आजम खा उर्फ पप्पू,आदिल खा,जुनैद खा, प्रधान पति इकरार खा आदि लोगों की मदद व मिलीभगत से नाबालिग के साथ निकाह करा दिया. इतना ही नहीं आरोपी युवक द्वारा नाबालिग के परिजनों को बदनाम करने की साजिश के तहत निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
फिलहाल घटना की जानकारी लगने के बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. जिसके आधार पर पुलिस ने कथित दूल्हा चांद समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई है.

Tags: Crime in uttar pradesh, Local18, Pilibhit news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More