नोएडा में डिलीवरी देने आए डिलीवरी बॉय का सामान लेकर भागे चोर, नहीं लगा 112 पर फोन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कुमार/नोएडा. सेक्टर 51 में एक कंपनी का सामान डिलीवरी देने आए डिलीवरी बॉय का सामान लेकर चोर भाग गए. डिलीवरी बॉय ने उनका पीछा भी किया लेकिन चोर स्कूटी से होने के कारण भाग खड़े हुए. घंटों तक खड़े होकर डिलीवरी बॉय 112 पर फोन करता रहा लेकिन फ़ोन नहीं लग सका. इस घटना से सोसाइटी के निवासी भी डरे हुए हैं उनका कहना है कि इस तरह की घटना हमारे साथ भी हो सकती है.

अंकित गुप्ता सेक्टर 51 में बुधवार को डिलीवरी देने गए थे. उसी दौरान एक स्कूटी पर तीन अंजान लोग आए और कुछ पैकेट्स चुरा कर ले गए. अंकित गुप्ता बताते हैं कि मैं एक डिलीवरी देने सेक्टर 51 में आया था. मैं सामान देकर वापस आया तो देखा कि स्कूटी सवार मेरा सामान लेकर भाग रहे हैं मैंने उनका पीछा भी किया लेकिन वो भाग खड़े हुए.

112 पर नहीं लगा फ़ोन
अंकित के अनुसार जब चोरी हुई तो मैंने कई बार 112 नंबर पर फोन किया लेकिन फ़ोन नहीं लगा. सामान कंपनी का था लेकिन चोरी हो गया. सोसाइटी के कैमरे में भी घटना कैद हुई है. वहीं आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार का कहना है कि सोसाइटी में कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है, 112 नंबर पर फ़ोन करने के बाद भी लगता नहीं है. हमने सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में चेक किया है, सारी घटना कैमरे में कैद हो गई है. हमने सूचना पुलिस को भी दी है.

नहीं है सोसाइटी में इस तरह की पहली घटना
सेक्टर 51 आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव बताते हैं कि दिन दहाड़े इस तरह की घटना सोसाइटी के लिए खतरा है. ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है. कई बार हमने पुलिस को शिकायत भी दी है.इस मामले में नोएडा एडीसीपी शक्ति अवस्थी बताते हैं कि मामले की जानकारी हमें हुई है, हम जांच कर रहे हैं, पीड़ित से हम संपर्क में है हर सम्भव मदद की जाएगी और बदमाशों को पकड़कर जल्द सबके सामने लाया जाएगा.

Tags: Local18, Noida news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें