Maruti की 3 कारों की तिकड़ी के सामने सभी कारें फेल, नई वाली भी ढा रही कहर, खौफ में Tata-Hyundai


हाइलाइट्स

मई में मारुति की तीन कारों ने दिखाया जलवा.
बलेनो, स्विफ्ट, वैगनआर की हुई ताबड़तोड़ बिक्री.
तीन कारों की बिक गई 50,000 यूनिट से ज्यादा.

Maruti Top 3 Selling Cars: मई 2023 में एक बार फिर मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों की लिस्ट में नंबर-1 पर रही. मारुति के बाद हुंडई और टाटा मोटर्स ने दूसरे और तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई. इस बार टॉप-5 कारों में हुंडई और टाटा की एक-एक कार अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. हुंडई क्रेटा 14,449 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जबकि Tata Nexon ने बहुत कम अंतर से 14,423 कारों की बिक्री करके पांचवें स्थान को सुरक्षित किया.

हालांकि, मारुति की तीन कारों की तिकड़ी सब पर भारी पड़ रही है. इन तीन कारों को लोगों से जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिल रहा है और पिछले महीने इनकी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है. मारुति बलेनो, स्विफ्ट और वैगनआर की मई 2023 में शानदार सेल हुई है.

यह भी पढ़ें: सबकुछ छोड़कर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने भागे लोग, आखिरी 9 दिनों में मच गया गदर, कंपनी भी रह गई हैरान!

तीन कारों को मिले कितने ग्राहक?
मारुति की टॉप-3 कारों की बात करें तो, मई में बलेनो की 18,733 यूनिट्स बिकीं, वहीं स्विफ्ट की 17,346 यूनिट्स और वैगनआर की 16,258 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है. बलेनो की इस साल अप्रैल में 16,180 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि पिछले महीने यह कार ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट को पीछे छोड़ते हुए देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. केवल तीन कारों की बिक्री 52,000 यूनिट से भी ज्यादा हुई है. वहीं हाल ही में लॉन्च हुई फ्रोंक्स एसयूवी की पिछले महीने 9,863 यूनिट की शानदार सेल्स हुई.

बलेनो में क्या है खास?
बिक्री के मामले में मारुति बलेनो की परफॉर्मेंस हमेशा से ही अच्छी रही है. ग्लोबल क्रैश टेस्ट में केवल 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने के बावजूद यह कार अपने फीचर्स और अच्छे इंजन परफॉर्मेंस के चलते ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. वहीं, इस साल की शुरुआत में नए अवतार में लॉन्च हुई बलेनो डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में और भी शानदार हो गई है. बता दें कि मारुति बलेनो कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है.

इंजन है जबरदस्त
मारुति बलेनो में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 90PS की पॉवर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी इसे सीएनजी वेरिएंट में भी बेच रही है. माइलेज की बात करें पेट्रोल में यह 22.94kmpl और सीएनजी में 30.61km/kg की माइलेज दे सकती है.

इसके फीचर्स की सूची में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं. इसमें ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री भी है.

कितनी है कीमत?
मारुति बलेनो को चार वेरिएंट्स – सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा में पेश किया गया है. मारुति ने इस हैचबैक की कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी है. बलेनो का मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा, और टाटा अल्ट्रोज से है.

Tags: Auto News, Auto sales, Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Baleno

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More