नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बन रहे एनएच- 48 समालखा के पास बन रहे फ्लाईओवर के एक हिस्से के अचानक गिर जाने से यहां बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में उस क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई जो सामग्री उठाने और दूसरी जगह पहुंचाने का काम कर रहा था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां क्रेन ऑपरेटर शकील (35) की मौत हो गई है, वह राजस्थान का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने साइट सुपरवाइजर और साइट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्लैब गिरने के कारण क्रेन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई थी. अब यह जांच हो रही है कि स्लैब कैसे और क्यों गिरी? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना सुबह 9 बजकर 40 मिनट के करीब हुई.
.
Tags: Delhi news, Delhi police
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 21:23 IST






