
हाइलाइट्स
कार में कंपनी ने 78 किलोवॉट का बैटरी पैक दिया है.
कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
कार में डुअल मोटर सेटअप मिलेगा.
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे सेफ कारें बनाने वाली कंपनी वॉल्वो ने अब इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में बड़ा धमाका कर दिया है. वॉल्वो ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार शोकेस कर दी है. इस कार का नाम Volvo C40 Recharge रखा गया है. इससे पहले कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार एक्स सी 40 रिचार्ज को लॉन्च किया था. अब कंपनी की शोकेस हुई सी 40 रिचार्ज की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 530 किलोमीटर की रेंज देगी.
वहीं कार का पिकअप भी काफी शानदार है और ये सिर्फ 4.7 सेकेंड के समय में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है. गौरतलब है कि वॉल्वो ने घोषणा की है कि आने वाले 7 साल में कंपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें ही बनाएगी और फिलहाल आ रही डीजल व पेट्रोल कारों का प्रोडक्शन धीरे धीरे बंद कर दिया जाएगा.
अगस्त में होगी लॉन्च
कंपनी के अनुसार सी 40 रिचार्ज को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन प्रीमियम कैटेगरी में इस कार के आने के चलते ये 60 लाख रुपये के आसपास लॉन्च की जा सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले आ रही वॉल्वो की एक्सी 40 रिचार्ज की एक्स शोरूम कीमत करीब 56.90 लाख रुपये है.
शानदार फीचर्स
कार में कंपनी ने डे टाइम रनिंग डीआरएल, एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, फ्रंट क्लोज्ड पैनल दिया है. कार में नए डिजाइन के 19 इंच के डायमंड कट अलॉय दिए गए हैं. कार में आपको कुल 444 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 413 लीटर का पीछे और 31 लीटर का आगे बूट स्पेस दिया गया है. कंपनी कार को 6 कलर ऑप्शंस में ऑफर करने जा रही है.
कार में लैदर फ्री सीटें दी गई हैं. साथ ही मून रूफ इसको जबर्दस्त लुक देती है. वहीं 8 इंच का एंड्रॉइड टैबलेट भी इसके साथ दिया गया है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर्र हमन का 13 स्पीकर के साथ म्यूजिक सिस्टम भी इसमें देखने को मिलेगा.
पावरट्रेन
कार में डुअल मोटर दी गई हैं. इसमें 78 किलोवॉट का बैटरी पैक इंस्टॉल किया गया है जो 402 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. कार की टॉप स्पीड की बात की जाए तो ये 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Car
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 20:40 IST






