भारतीय क्रिकेट की ग्लैमर गर्ल ने जमाई ऋषभ पंत पर नजर, रिकवरी का है इंतजार, कमेंट में पुरानी यादें की ताजा

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत पहले से काफी बेहतर नजर आ रहे हैं.
दिसंबर 2022 में पंत हुए थे कार हादसे का शिकार.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने बुरे दिनों से बाहर आते नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में एक भयावह कार हादसे का शिकार हुए. जिसके बाद से वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हो चुके हैं. देशभर में फैंस उन्हें काफी मिस भी कर रहे हैं और साथ ही उनकी जल्द टीम इंडिया में वापसी की दुआ मना रहे हैं. इसी कड़ी भारतीय टीम की बेहद खूबसूरत महिला क्रिकेटर हरलीन देओल (Harleen Deol) भी शामिल हैं. उन्हें पंत की जल्दी रिकवरी का इंतजार है जिसकी वजह क्रिकेट ही नहीं बल्कि कुछ और भी है.

ऋषभ पंत समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटोज और वीडियो के जरिए हेल्थ अपडेट देते रहते हैं. अब पंत ने बुधवार को एक ही पोस्ट में दो वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें एक वीडियो में वह दर्द से कराहते हुए सीढ़ी चढ़ रहे हैं जबकि दूसरे में वह बेहतर तरीके से सीढ़ियां चढ़ते नजर आए. युवा बल्लेबाज की इंजरी में सुधार देखते सूर्यकुमार यादव, मनदीप सिंह सहित कई प्लेयर्स ने कमेंट के जरिए उनकी जल्दी रिकवरी के लिए शाबाशी दी. पंत ने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत सही यार ऋषभ, सरल चीजें कभी-कभी कठिन हो सकती हैं.’

Tags: Harleen Deol, Rishabh Pant, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More