
नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की दस्तक से पहले ही गुजरात के तटीय इलाके में तेज हवाएं चलीं और इनके कारण कहीं टिन शेड ही उड़ गया तो कहीं पार्किंग में खड़ी बाइक-स्कूटी तेज हवा की वजह से अपने स्थानों से सरक गईं. CCTV या मोबाइल कैमरे में कैद ये सभी घटनाएं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं. इन पर यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. इन वीडियो से समझा जा सकता है कि बिपरजॉय आने पर कैसा नजारा होगा और कितनी तेज हवाएं चल सकती हैं?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यूजर ने लिखा है कि तूफान बस गुजर जाए, मेरी प्रार्थनाएं हैं कि सब सुरक्षित रहें. वहीं एक वीडियो को साझा करते हुए बताया है कि गुजरात के तटीय इलाके में तेज हवाएं के बीच काले बादल मंडरा रहे हैं. यानी तूफान के साथ ही बारिश होगी. केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है. इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हालात और तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी सेनाएं स्थिति से निपटने और हर संभव सहायता करने को तैयार हैं.
Rajkot
See the effect of #CycloneBiparjoy
Photos of effect of strong winds in Rajkot.#BiparjoyCyclone #CycloneBiporjoy #CCTV #Gujaratcyclone #RajkotCity pic.twitter.com/dxsCKQ0O2g— Prateek Pratap Singh (@PrateekPratap5) June 14, 2023
.
Tags: Cyclone, Cyclone Biparjoy, Gujarat, Gujarat news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 20:04 IST






