
मो. इकराम/धनबाद. धनबाद के भूली निवासी विशाल पंडित ने अंडर 65 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर धनबाद ही नहीं बल्कि पुरे झारखण्ड का नाम रौशन किया है.8 से 11 जून 2023 को देहरादून उत्तराखंड में आयोजित की गई 38 वें राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने पदक जीता है.
फेडरेशन ने दी विशाल को बधाई
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के हाथों उन्हें पदक प्रदान किया गया. इस खबर से झारखंड के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह और गर्व है. विशाल की इस सफलता के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड संघ के महासचिव संजय शर्मा, धनबाद ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा, ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी, विजय विश्वकर्मा, भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्विनी शर्मा, कोच अमित रवानी इन सभी ने विशाल को बधाई दी है.
विशाल को स्वर्ण पदक जीतने की खुशी तो जरूर है पर उन्होंने अपने सीने में कई दर्द भी छिपा रखे हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में विशाल पंडित ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति शुरू से ही अच्छी नही रही है. समय संघर्षों के दौर से गुजरा पर हिम्मत नही हारी. ताइक्वांडो खेल में मिली यह सफलता 17 वर्षों की मेहनत का देन है.
बच्चों को भी देते हैं प्रशिक्षण
इसी बीच अमेरिका से भी आमंत्रण मिला पर पैसे के आभाव में अमेरिका जाना नही हो सका. विशाल ने बताया उनके पिता मजदूरी करते हैं. विशाल खुद भी बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर उससे होने वाले आय से घर के खर्च में पिता की सहायता करते है. विशाल अब तक दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोलकाता आदि जगहों पर जाकर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और कई पदक भी जीते.
.
Tags: Dhanbad news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:32 IST






