टीम इंडिया ने जहां 2 WTC Final गंवाए, इंग्लैंड वहीं खेलेगा टेस्ट, 2 सीरीज के 10 वेन्यू की पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन. टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली. ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल मैदान पर खेले खिताबी मुकाबले में भारत को 209 रन से हराया. इससे पहले 2021 में भी टीम इंडिया को इंग्लैंड में ही खेले गए पहले सीजन के फाइनल में शिकस्त मिली थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला तब साउथम्प्टन में खेला गया था. भारत को इंग्लैंड की धरती पर 2025 और 2029 में 10 टेस्ट खेलने हैं. इस दौरान द ओवल से लेकर साउथम्प्टन तक में भारतीय टीम को मुकाबले खेले जाएंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैचों के वेन्यू के नाम घोषित किए. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत भारत को जून 2025 में 5 टेस्ट के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. ये मुकाबले क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के अलावा द ओवल, एजबेस्टन, हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जाएंगे.

2029 के लिए साउथम्प्टन को चुना गया
टीम इंडिया को साल 2029 में भी इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए सिर्फ एक वेन्यू को बदला गया है. हेडिंग्ले की जगह एक टेस्ट साउथम्पटन में खेला जाएगा जबकि बाकी 4 वेन्यू लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन और ओल्ड ट्रेफर्ड ही रहेंगे. ईसीबी के सीईओ रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि अगले 7 साल के कार्यक्रम की घोषणा करके हम वेन्यू को तैयारी का मौका दे रहे हैं, ताकि वे स्टेडियम में सुधार के अलावा प्रशंसक के लिए खास सुविधाओं को बनाने में निवेश कर सकें.

अंबाती रायडू ने कहा- BCCI अध्यक्ष ने बेटे के लिए बर्बाद किया मेरा करियर, गालियां तक खानी पड़ी

ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत एकमात्र टीम है, जिसके खिलाफ इंग्लैंड स्वदेश और विदेश दोनों में 5 टेस्ट की सीरीज खेलता है. इंग्लैंड का भारत का अगला दौरा जनवरी 2024 में 5 टेस्ट मैचों के लिए होगा, जो एंथोनी डि मेलो ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड 2014 से एक टेस्ट सीरीज में 5 मैच खेल रहे हैं. इसका अपवाद इंग्लैंड का 2020-21 का भारत दौरा था, जिसमें सीमित ओवरों की सीरीज को समायोजित करने के लिए एक टेस्ट कम कर दिया गया था. भारत ने अंतिम बार लगभग 16 साल पहले 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ विदेश में टेस्ट सीरीज जीती थी.

Tags: Ecb, England, India Vs England, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें