हापुड़ एसपी ने शुरू की ‘एक पहल’, क्यूआर कोड करें स्कैन और मिल जाएगा खोया हुआ मोबाइल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक माथुर/हापुड़. मोबाइल फोन चोरी या खो जाने पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं. उनके भीतर धारणा रहती है कि अव्वल तो मोबाइल खो जाने की शिकायत पुलिसवाले दर्ज नहीं करेगे और अगर कर भी लें तो फोन मिलना नहीं है. जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो अक्सर लोग अपने फोन को भूल जाते हैं. लेकिन अब अपने खोए फोन को भूलने की जरूरत नहीं. हापुड़ पुलिस ने ‘एक पहल’ स्कीम शुरू की है, जो लोगों को उनका खोया हुआ फोन वापस दिलाने का काम करेगी. इसके लिए बस उन्हें सरल सा क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा ‘एक पहल’ स्कीम की शुरुआत की गई है. यह योजना उन लोगों के लिए मददगार होगी, जिनके मोबाइल फोन खो गए हैं अथवा चोरी हो गए हैं. एसपी ने बताया कि उनके स्तर से यह प्रयास किया जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन को जल्द से जल्द ट्रेस कर उन्हें वापस दिलाया जाए और मोबाइल चोरी करने वालों का पता लगाया जा सके.

फॉर्म भरते ही पुलिस कर लेगी ट्रेस

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ‘एक पहल’ स्कीम के तहत एक क्यूआर कोड जारी किया गया है. इस क्यूआर कोड के माध्यम से मोबाइल फोन यूजर को एक फॉर्म ऑनलाइन ही मिलेगा, जिसमें उन्हें मोबाइल फोन खोने की लोकेशन सहित जरूरी इंर्फोमेशन देनी होगी. इस फॉर्म में मोबाइल फोन के हापुड़ जिले में खोने अथवा चोरी होने पर ही जानकारी देनी होगी. साथ ही मोबाइल का बिल और आईईएमआई नंबर की भी जानकारी देनी होगी. इसके बाद पुलिस मोबाइल को ट्रेस करेगी और जल्द ही ढ़ूंढ़कर वापस करेगी. उन्होंने बताया कि यहां दी गई जानकारी को यूजर्स एफआईआर न समझें. एफआईआर के लिए उन्हें ऑनलाइन यूपी कॉप एप्प का ही प्रयोग करना होगा. इसके अलावा मोबाइल खोने की जानकारी गलत देने वाले यूजर के खिलाफ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई भी करेगी.

Tags: Hapur News, Local18, Mobile theft

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें