क्‍या आप भी पंडोखर सरकार धाम में लगाना चाहते हैं अर्जी? ये चार काम करने से बनेगी बात

शाश्वत सिंह/झांसी/दतिया. मध्‍य प्रदेश के दतिया स्थित पंडोखर सरकार धाम में अर्जी लगाने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं. लोग अपनी समस्याओं और परेशानियों की अर्जियां लेकर पहुंचते हैं. वह धाम में यह अर्जी लगाते हैं कि उनकी समस्याओं का निदान हो सके. क्या आप जानते हैं कि पंडोखर सरकार धाम में अर्जी लगाने की एक पूरी प्रक्रिया है? चार महत्वपूर्ण काम करने के बाद ही आपकी अर्जी स्वीकार होती है और पंडोखर सरकार के गुलशन महाराज आपकी समस्या का निदान करते हैं.

पंडोखर सरकार धाम के प्रधान पुजारी श्यामजी तिवारी ने बताया कि धाम में आने वाले भक्तों को अर्जी लगाने से पहले पुष्पावती गंगा नदी में स्नान करना होता है. स्नान के बाद वह नदी से पानी भरते हैं. पुष्पावती गंगा नदी से लाए इस जल को पंडोखर धाम में बने सूर्य भगवान और महादेव के शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. यहां जल चढ़ाने के बाद भक्त अपने हाथ में एक नारियल और चुन्नी लेकर हनुमान जी महाराज के सामने अपनी अर्जी लगाते हैं. वह अपनी श्रद्धा से यहां दक्षिणा देते हैं. अर्जी लगाने के बाद भक्तों को नीमवान महाराज पर रक्षा सूत्र बांधना होता है. अर्जी लगाने के दौरान भक्तों को इस पूरी प्रक्रिया का ध्यान जरूर रखना चाहिए. इसके बाद ही उनकी अर्जी फलीभूत होती है.

दरबार में होता है समस्या का समाधान
पंडोखर सरकार धाम के प्रधान पुजारी श्यामजी तिवारी के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही भक्तों की अर्जी स्वीकार होती है. साथ ही बताया कि किसी भी भक्त से कोई पर्ची नहीं लिखवाई जाती है. वह अपने मन से जो अर्जी लगाते हैं, वह अर्जी सीधा पंडित गुरुशरण शर्मा तक पहुंच जाती है. दरबार में महाराज भक्तों की समस्याओं का समाधान बताते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 18:05 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More