
NEET UG Result 2023 : एमबीबीएस और बीडीएस जैसे अंडरग्रेजुए मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले NEET UG एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. जिसके बाद लाखों छात्रों के घरों में खुशियां मनाई जा रही हैं. कश्मीर के एक घर में नीट परीक्षा के रिजल्ट आने की दोगुनी खुशी है. इस घर में जुड़वां बहनों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है. दोनों ने यह कामयाबी पहले ही प्रयास में हासिल की है. इससे खुशी और भी बढ़ गई है.
नीट यूजी परीक्षा पास करने वाली जुड़वां बहनें सैयद बिस्मा और सैयद ताबिया दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले कुलगाम जिले में दामल हांजीपोरा की रहने वाली हैं. उनके पिता सैयद सज्जाद हुसैन मौलवी हैं. बिस्मा और ताबिया ने नीट यूजी अपने पहले प्रयास में पास किया है. ताबिया और बिस्मा ने 625 और 570 स्कोर किया है.
नीट परीक्षा में काई आई ये स्टडी प्लानिंग
सैयद ताबिया और बिस्मा का कहना है कि उन्होंने नीट परीक्षा पास करने के लिए प्लानिंग के साथ पढ़ाई की थी. वे कहती हैं कि यदि आपको नीट परीक्षा देनी है तो सबसे पहले अपना लेवल चेक करें. ताकि अपनी कमजोरी जान सकें. इसके बाद अपनी कमजोरी पर काम करने के लिए शिक्षकों से बात करें.
माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय
सैयद बिस्मा और ताबिया ने कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके पेरेंट्स को जाता है. बचपन से लेकर आज तक हमें जो कुछ भी चाहिए, माता-पिता ने दिया है. यह अपने आप में एक बड़ा बलिदान है.
ये भी पढ़ें…
NEET 2023 के बिना भी यहां से करें मेडिकल की पढ़ाई! बस देना होगा ये एग्जाम
दिल्ली विश्वविद्यालय आज UG, PG एडमिशन के लिए लॉन्च करेगा CSAS पोर्टल, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
.
Tags: Exam Results, Neet exam, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:49 IST






