Delhi Famous Food: चटपटा खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें शाहदरा की फेमस आलू टिक्‍की चाट, स्‍वाद ऐसा कि…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक तिवारी/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के लोग चाट खाने के बहुत शौकीन होते हैं. जबकि चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. खासतौर से महिलाओं को तो चाट काफी पसंद होती है. वह शॉपिंग करने जाएं और चाट का मजा न लें, ऐसा हो ही नहीं सकता. वैसे भी दिल्ली की चाट तो पूरे इंडिया में मशहूर है. यही वजह है कि दिल्ली के हर एरिया में आपको कोई न कोई चाट वाला आसानी से देखने को मिल जाएगा, लेकिन दिल्ली के शाहदरा छोटा बाजार का ओम प्रकाश चाट कॉर्नर बेहद खास है. यहां की चाट खाने के लिए लोग दूसरे शहरों से आते हैं. आप चाहें फूडी हों या न हों, अगर आपने ओम प्रकाश की चाट नहीं खाई तो समझ लीजिए कि चाट का असली स्वाद अभी तक नहीं चखा है.

सोहनलाल सिंह बताते हैं कि ये दुकान उनके पिता द्वारा खोली गई थी. यहां पर चाट खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं. चाट की खास बात यह है कि यहां की चटनी जो खट्टी, मीठी और तीखी तीनों प्रकार की है. साथ में आलू, चने, पापड़ी और खट्टी दही इसे बहुत लाजवाब बनाते हैं. दुकानदार के मुताबिक, हम मसाले खुद तैयार करते हैं. यह परंपरा पिता के समय से चली आ रही है. सोहनलाल सिंह के मुताबिक, इस आलू टिक्की चाट का रेट 40 रुपये है. जबकि पानी पुरी का रेट 20 रुपये प्रति प्‍लेट है.

कैसे पहुंचे चाट खाने
शाहदरा छोटा बाजार की ओमप्रकाश की मशहूर चाट खाना चाहते हैं, तो शाहदरा मेट्रो स्टेशन उतारना होगा. मेट्रो स्‍टेशन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर यह दुकान है. यह दुकान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें