Biparjoy Cyclone Update: बिपरजॉय तूफान के वक्त किसी भी टेलिकॉम नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे लोग, बस करना होगा ये काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अहमदाबाद. अरब सागर में उठे बेहद भीषण चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से निपटने के लिए गुजरात में पूरा प्रशासन जुटा है. इस चक्रवात के चलते यहां कई जिलों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है. यहां तूफानी हवाओं के कारण बिजली के खंभों और टेलिफोन टॉवरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिससे टेलिकॉम नेटर्वक में भी रुकावट आ सकती है. ऐसे में लोगों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए टेलिकॉम विभाग ने बड़ा फैसला किया है.

टेलिकॉम विभाग ने घोषणा की है कि ‘बिपरजॉय’ तूफान के दौरान प्रभावित जिलों में लोग दूरसंचार नेटवर्क में रुकावट होने की स्थिति में किसी भी अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे. इस सेवा का उपयोग करने के लिए लोगों को मोबाइल सेटिंग्स में जाकर सिम कार्ड को चुनना होगा और फिर अपने क्षेत्र में उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क को मैन्युअली चुनना होगा.

Cyclone Biparjoy Live: गुजरात तट से 275 KM दूर बिपरजॉय चक्रवात, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 47 हजार लोग

ये सेवाएं कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में उपलब्ध हैं, जो 17 जून, 2023 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेंगे.

मौसम विभाग का अनुमान है कि बिपरजॉय चक्रवात 15 जून को शाम 4 बजे के आसपास गुजरात के कच्छ स्थित जखऊ तट के पास टकरा सकता है. इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका है. ऐसे में यहां तूफान के मद्देनजर तटीय इलाकों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

आईएमडी ने बुधवार को बताया कि ‘बिपरजॉय’ के गुजरात तट की ओर बढ़ने के साथ सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र को तेज हवाओं एवं भारी बारिश का सामना करना पड़ा. आईएमडी ने कहा कि ‘बिपरजॉय’ बुधवार को मार्ग बदलने और उत्तर-पूर्व दिशा में कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर बढ़ने को तैयार है तथा यह बृहस्पतिवार शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास टकराएगा.

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की. तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने में हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं.

Tags: Cyclone Biparjoy, Gujarat news, Imd

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें